फार्मास्युटिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने मार्च को समाप्त तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर नतीजे जारी किये हैं। Q4 में कंपनी का 505.90 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा CNBC-TV18 के 497.2 करोड़ रुपये के अनुमान से ऊपर रहा। फिर भी यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 576.1 करोड़ रुपये से 12.2 प्रतिशत कम रहा। ऑपरेशन फ्रंट पर भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला। कंपनी की एबिटडा मार्जिन 15.5 प्रतिशत पर आ गई। जो 15 प्रतिशत की उम्मीद से अधिक रही। लेकिन पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में देखे गए 16.7 प्रतिशत से फिर भी कम रही।
कंपनी की टॉपलाइन सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 6,472.9 करोड़ रुपये रही। टॉपलाइन 6,382.2 करोड़ रुपये के अनुमान से भी ऊपर रही।
इसके अलावा Aurobindo Pharma के पास मजबूत निवेश योजनाएं भी हैं। कंपनी ने अब तक बायोसिमिलर सेगमेंट में 190 करोड़ रुपये का निवेश किया है। प्रबंधन ने यह भी अपडेट किया कि आंध्र प्रदेश में दवा निर्माता कंपनी का महत्वाकांक्षी 2,000 करोड़ रुपये का पेनिसिलिन जी (पेन जी) प्लांट भी FY25 में चालू होने की राह पर है।
स्टॉक पर ब्रोकरेजेज की राय
ब्रोकरेज फर्म डीएएम कैपिटल ने दवा निर्माता कंपनी के लिए सबसे अधिक बुलिश नजरिया अपनाया है। इस प्लांट को पीएलआई (प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव) योजना के तहत FY25 में एक प्रमुख अपसाइड ट्रिगर के रूप में देखता है। ब्रोकरेज फर्म कंपनी के इंजेक्टेबल्स, बायोसिमिलर, वैक्सीन और एपीआई (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स) में मजबूत निवेश पर भी पॉजिटिव बनी हुई है। उस पर DAM Capital का मानना है कि इन निवेशों का एक सार्थक असर FY25 से दिखाई देगा। इन निवेश योजनाओं के सपोर्ट से, ब्रोकिंग फर्म ने शेयर के लिए अपनी 'खरीदारी' की रेटिंग को बरकरार रखा है। इसका लक्ष्य मूल्य 809 रुपये प्रति शेयर रखा है।
Nuvama Institutional Equities ने कंपनी के इनवेस्टमेंट प्लान को देखते हुए स्टॉक पर अपनी बुलिश नजरिया अपनाया है। इन्होंने इसका टारगेट प्राइस 17 प्रतिशत बढ़ाकर 700 रुपये तय किया है।
Kotak Institutional Equities ने स्टॉक पर ऐड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 625 रुपये तय किया है।
ज्यादातर ब्रोकरेजेज द्वारा कंपनी पर बुलिश नजरिया देने के बावजूद मोतीलाल ओसवाल ने इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 600 रुपये तय किया है।
Elara Capital ने कहा कि उन्हें FY24-25 तक स्टॉक का वैल्यूएशन बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने इस पर एक्युमुलेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 691 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)