Get App

BROKERAGES top picks: इंडिगो, रिलायंस, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

INDIGO यानी कि INTERGLOBE AVIATION पर ब्रोकरेजेज ने कहा है कि Q4 में यील्ड कमजोर रहने की आशंका है। ब्रोकरेज के मुताबिक Q4 में यील्ड प्री-कोविड स्तर से ऊपर रह सकता है। 2030 तक कंपनी का लक्ष्य प्लेन की संख्या 600 करने का है। मौजूदा स्तर पर कंपनी की प्लेन की संख्या 306 है जबकि इंटरनेशनल सेगमेंट में कंपनी को अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 24, 2023 पर 10:49 AM
BROKERAGES top picks: इंडिगो, रिलायंस, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव
RELIANCE पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 3100 रुपये से घटाकर 3060 रुपये कर दिया है

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इंटरग्लोब एविएशन (INTERGLOBE AVIATION(INDIGO) का स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी ने मौजूदा फ्लीट की क्षमता और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह FY24 में कंपनी के प्लेन की संख्या बढ़ाकर 350 करेगी। कंपनी के पास अभी 306 प्लेन मौजूद हैं। इस पर तीन ब्रोकरेज हाउसेज ने अपनी रेटिंग्स दी है। इसके अलावा आज बाजार का हैवीवेट रिलायंस पर ब्रोकरेज के रडार पर है। जेफरीज ने इस स्टॉक पर पॉजिटिव नजरिया अपनाया है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने आज लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जाहिर की है। इन्होंने एसबीआई लाइफ (SBI LIFE) और एचडीएफसी लाइफ (HDFC LIFE) पर दांव लगाया है।

BROKERAGES ON INDIGO (INTERGLOBE AVIATION)

ब्रोकरेजेज ने इंडिगो पर राय देते हुए कहा है कि Q4 में यील्ड कमजोर रहने की आशंका है। ब्रोकरेज का मानना है कि Q4 में कंपनी का यील्ड प्री-कोविड स्तर से ऊपर रहने की उम्मीद है। वहीं कंपनी का 2030 तक प्लेन की संख्या 600 करने का लक्ष्य है। फिलहाल कंपनी के मौजूदा प्लेन की संख्या 306 है। कंपनी को इंटरनेशनल सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है

MACQUARIE ON INDIGO

मैक्वायरी ने इंडिगो पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें