Brokers Top Calls : बायोकॉन, इपका लैब्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स, वीआरएल में ब्रोकरेजेज ने खेला दांव

IPCA LABS पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसमें 1000 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज का कहना है कि घरेलू फॉर्मूलेशन से कारोबार में शानदार ग्रोथ दिख सकती है। API का एक्सपोर्ट FY27 तक दोगुना करने का लक्ष्य है। वहीं FY24 से ब्रांडेड, जेनेरिक फॉर्मूलेशन एक्सपोर्ट बढ़ सकता है

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 10:44 AM
IIFL WEALTH पर KOTAK INSTL EQ ने खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 2100 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत कोरोना को लेकर सख्त कदम उठा सकता है। चीन, सिंगापुर, थाईलैंड, जापान समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR जरूरी कर सकता है। इसकी वजह से आज लैब्स का संचालन करने वाले स्टॉक्स में रौनक नजर आयेगी। आज ब्रोकरज फर्मों ने बायोकॉन (BIOCON) और इपका लैब्स (IPCA LABS) पर अपनी नजरें टिकाई हुई हैं। उन्हें लगता है कि इन दोनों स्टॉक्स में आगे चलकर तेजी नजर आयेगी। इसके अलावा ब्रोकर्स ने जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR AIRPORTS), आईआईएफएल वेल्थ (IIFL WEALTH), वीआरएल पर भी अपनी रेटिंग जाहिर की है। ब्रोकर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में ट्रेड लेने से निवेशकों और ट्रेडर्स की कमाई हो सकती है।

    PHILLIP CAP ON BIOCON

    फिलिप कैप न बायोकॉन पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने Viatris के बायोसिमिलर का अधिग्रहण पूरा किया है। Viatris के अधिग्रहण से कंपनी की बायोसिमिलर में ग्लोबल पकड़ मजबूत होगी। वहीं इस शेयर में गिरावट के बाद रिस्क रिवार्ड बेहतर नजर आ रहा है।

    MOTILAL OSWAL ON IPCA LABS


    मोतीलाल ओसवाल ने इपका लैब्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने कहा है कि इसमें 1000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक घरेलू फॉर्मूलेशन से कारोबार में शानदार ग्रोथ संभव है। FY27 तक API का एक्सपोर्ट दोगुना करने का लक्ष्य है। FY24 से ब्रांडेड, जेनेरिक फॉर्मूलेशन एक्सपोर्ट बढ़ सकता है।

    Buzzing Stocks: टाटा पावर, अशोका बिल्डकॉन, कनोरिया केमिकल्स और इन स्टॉक्स पर रहेंगी बाजार की नजरें

    KOTAK INSTL EQ ON GMR AIRPORTS

    KOTAK INSTL EQ ने जीएमआर एयरपोर्ट्स पर बाय कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 43 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मोनेटाइजेशन से रिटेल कारोबार को मदद मिलेगी।

    KOTAK INSTL EQ ON IIFL WEALTH

    KOTAK INSTL EQ ने IIFL WEALTH पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें ऑपरेटिंग ट्रेंड मजबूत है।

    MOTILAL OSWAL ON VRL

    मोतीलाल ओसवाल ने वीआरएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 730 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने मार्जिन को सपोर्ट करने के लिए गुड्स बिजनेस में प्राइस हाइक किया है। बस बिजनेस की बिक्री अच्छी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का FY22-24 के लिए Revenue/EBITDA/Profit CAGR क्रमशः 15%/13%/20% रह सकता है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।