भारत कोरोना को लेकर सख्त कदम उठा सकता है। चीन, सिंगापुर, थाईलैंड, जापान समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR जरूरी कर सकता है। इसकी वजह से आज लैब्स का संचालन करने वाले स्टॉक्स में रौनक नजर आयेगी। आज ब्रोकरज फर्मों ने बायोकॉन (BIOCON) और इपका लैब्स (IPCA LABS) पर अपनी नजरें टिकाई हुई हैं। उन्हें लगता है कि इन दोनों स्टॉक्स में आगे चलकर तेजी नजर आयेगी। इसके अलावा ब्रोकर्स ने जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR AIRPORTS), आईआईएफएल वेल्थ (IIFL WEALTH), वीआरएल पर भी अपनी रेटिंग जाहिर की है। ब्रोकर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में ट्रेड लेने से निवेशकों और ट्रेडर्स की कमाई हो सकती है।
