Brokers Top Calls: चोलामंडलम, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, परसिस्टेंट सिस्टम, पीवीआर पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

SUN PHARMA पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ये कंपनी अमेरिका की Concert Pharma का अधिग्रहण करेगी। ये डील 57.6 करोड़ डॉलर में हुई। Deuterium Concert Pharma का मुख्य प्रोडक्ट है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 11:44 AM
PVR पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 2430 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इस कारोबारी हफ्ते का आज आखिरी दिन है। आज बैंकिंग शेयरों में बहार देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी करीब एक परसेंट उछला है। लेकिन निफ्टी 18100 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। आज के दिन मिडकैप में भी हल्की खरीदारी नजर आई है। बाजार में आज सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। केनरा बैंक, BoB और PNB के शेयर 1% से ज्यादा चढ़े। NBFCs में भी रौनक नजर आई है। लेकिन FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला। जबकि रॉयल्टी बढ़ाने से HUL 3% फिसला। ऐसे माहौल में CHOLAMANDALAM, SUN PHARMA पर ब्रोकरेज ने अपनी राय दी है। इसके साथ ही ASIAN PAINTS, PERSISTENT SYSTEMS, PVR और VEDANTA पर भी रेटिंग जाहिर की है।

    JEFFERIES ON CHOLAMANDALAM

    जेफरीज ने चोलामंडलम पर राय देते हुए खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 890 रुपये प्रति शेयर तय किया है। FY23-25 के दौरान 22% सालाना लोन ग्रोथ की उम्मीद है। इसके साथ ही व्हीकल, नॉन व्हीकल के चलते सालाना लोन ग्रोथ बढ़ेगी। छोटी अवधि में NIM में गिरावट संभव है। इसके साथ ही एसेट क्वलिटी को कंपनी ने अच्छे मैनेज किया है।

    JEFFERIES ON SUN PHARMA


    जेफरीज ने सन फार्मा पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि अमेरिका की Concert Pharma का अधिग्रहण करेगी। ये डील $57.6 करोड़ में हुई। Concert Pharma का Deuterium मुख्य प्रोडक्ट है। Deuterium में ग्रोथ की काफी संभावना है।

    BROKERAGES ON ASIAN PAINTS

    MS ON ASIAN PAINTS

    मॉर्गन स्टैनली ने एशियन पेंट्स पर अंटरेवट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,674 रुपये से घटाकर 2,516 रुपये तय किया है

    Jefferies On Asian Paints

    जेफरीज ने एशियन पेंट्स अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,570 रुपये तय किया है।

    HAVELLS का शेयर नतीजों के बाद 5% टूटा, ब्रोकरेजेज से जानें बने रहें, ऐड करें या निकल जाएं

    BROKERAGES ON PERSISTENT SYSTEM

    NOMURA ON PERSISTENT SYSTEM

    नोमुरा ने परसिस्टेंट सिस्टम्स पर खरीदारी की रेटिंग देकर उसका लक्ष्य 4,950 रुपये तय किया है।

    CLSA On PERSISTENT SYSTEM

    सीएलएसए ने परसिस्टेंट सिस्टम पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,350 रुपये तय किया है।

    CLSA ON PVR

    सीएलएसए ने पीवीआर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2430 रुपये तय किया है।

    CLSA ON VEDANTA

    सीएलएसए ने वेदांता पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 295 रुपये तय किया है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।