HDFC Bank Share Price: एमके ग्लोबल एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank) को लेकर बुलिश नजर आ रहा है। 04 अक्टूबर को इस स्टॉक पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में एमके ग्लोबल ने कहा है कि एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट ग्रोथ में मजबूती बनाए रखी है। दूसरी तिमाही में सालाना आधार बैंक के क्रेडिट ग्रोथ में 23.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
इस अवधि में कंपनी को कमर्शियल बैंकिंग और कॉरपोरेट बुक में आई मजबूती का फायदा मिला है। सितंबर तिमाही में बैंक के रिटेल कारोबार की ग्रोथ भी मजबूत रही है और इसमें सालाना आधार पर 21.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 5 फीसदी की बढ़त हुई है।
ब्रोकरेज हाउस द्वारा किए गए चैनल चेक से एचडीएफसी बैंक के व्हीकल फाइनेंसिंग कारोबार में भी तेजी आने के संकेत मिले हैं। सितंबर तिमाही में बैंक की डिपॉजिट ग्रोथ में भी सालाना आधार पर 19 फीसदी की जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है। इस अवधि में बैंक की रिटेल डिपॉजिट में सालाना आधार पर 20 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में बैंक के CASA में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जिसके चलते बैंक का CASA रेशियो मामूली गिरावट के साथ 45 फीसदी पर रहा है।
इसके अलावा ब्रोकरेज हाउस को बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार की उम्मीद है।। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि एचडीएफसी बैंक को देश में कर्ज के लिए बढ़ रही मांग का फायदा मिलेगा। अपने इस विश्लेषण के आधार पर एमके ग्लोबल ने एचडीएफसी बैंक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1800 रुपये का लक्ष्य दिया है।
07 अक्टूबर यानी कल के कारोबार में एनएसई पर यह शेयर 6.20 रुपये यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 1,430.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। 18 अक्टूबर 2021 को इस स्टॉक ने 1,724.30 रुपये का 52 वीक हाई छुआ था जबकि 17 जून 2022 को इसने 1,271.75 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 16.43 फीसदी नीचे है जबकि 52 वीक लो से 13.3 फीसदी ऊपर है। कंपनी का मार्केट कैप 802,603.25 करोड़ रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।