ग्रैविटा इंडिया में 35% रैली के बाद के बाद अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने लीड मेकर कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

Abu Dhabi Investment Authority ने ग्रेविटा इंडिया में पहली बार हिस्सेदारी खरीदी है। इन शेयरों को 332 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदा गया है

अपडेटेड Oct 08, 2022 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
Gravita India का शेयर शुक्रवार को 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 342.35 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले तीन महीनों में स्टॉक में 35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority) ने लीड प्रोड्यूसर ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) में ओपन मार्केट लेनदेन के जरिए आठ प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। बीएसई पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार Emirate of Abu Dhabi के स्वामित्व वाले सॉवरेन वेल्थ फंड ने कंपनी में 5,56,493 इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

    इन शेयरों को फंड ने 332 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदा। फंड ने ग्रेविटा इंडिया में पहली बार हिस्सेदारी खरीदी।

    ऐसा लगता है कि निवेशक अतुल कुच्छल (Atul Kuchhal) लगभग अपने पूरे शेयर्स को इस कीमत पर बेचकर लीड बनाने वाली कंपनी से बाहर निकल गए हैं। कुच्छल ने शुक्रवार को ग्रेविटा में 5,56,493 शेयर बेचे। जबकि गुरुवार को 9,18,663 शेयर औसतन 332.08 रुपये प्रति शेयर के भाव से बिके थे।


    जून 2022 के अंत में, अतुल कुच्छल के पास कंपनी में 14,79,156 इक्विटी शेयर या 2.14 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। उस समय टॉप निवेशक आशीष कचोलिया 1.81 प्रतिशत शेयरधारिता के साथ कुच्छल के बाद कंपनी के सबसे बड़े निवेशक थे।

    सितंबर की नौकरियों की रिपोर्ट से दर में बढ़ोतरी की चिंता के चलते वॉल स्ट्रीट में दिखी तेज गिरावट

    Gravita India का शेयर शुक्रवार के सत्र में 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 342.35 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले तीन महीनों में स्टॉक 35 प्रतिशत चढ़ा है। इसमें बीएसई सेंसेक्स (7 प्रतिशत ऊपर) और स्मॉलकैप इंडेक्स (14 प्रतिशत ऊपर) से कहीं अधिक तेजी देखने को मिली।

    जून 2022 की हिस्सेदारी के अनुसार अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के पास आईनॉक्स लीजर, बिड़लासॉफ्ट, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग, एमसीएक्स इंडिया, दिलीप बिल्डकॉन, न्यूजेन सॉफ्टवेयर, इंडिया पेस्टिसाइड्स, केमप्लास्ट सनमार, सैफायर इंडिया और विजया डायग्नोस्टिक सेंटर (Inox Leisure, Birlasoft, Great Eastern Shipping, MCX India, Dilip Buildcon, Newgen Software, India Pesticides, Chemplast Sanmar, Sapphire India and Vijaya Diagnostic Centre) सहित कई शेयरों में बड़ी हिस्सेदारी है।

    अन्य सौदों में इंडिया इक्विटी फंड 1 (India Equity Fund 1) ने इन्फ्लेम अप्लायंसेज (Inflame Appliances) में 40,000 शेयर 529 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे। ये शेयर शुक्रवार को 4.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 529.60 रुपये पर बंद हुआ।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।