सितंबर की नौकरियों की रिपोर्ट से दर में बढ़ोतरी की चिंता के चलते वॉल स्ट्रीट में दिखी तेज गिरावट

GW&K इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के वैश्विक रणनीतिकार बिल स्टर्लिंग ने कहा, "डेटा के अनुसार नवंबर में एक और बड़ी, 75 बीपीसी की दर वृद्धि देखने मिल सकती है क्योंकि लेबर मार्केट अभी भी फेड रिजर्व के अनुकूल नहीं है

अपडेटेड Oct 08, 2022 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 630.15 अंक या 2.11 प्रतिशत फिसलकर 29,296.79 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 104.86 अंक या 2.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,639.66 पर बंद हुआ जबकि नैस्डैक कंपोजिट 420.91 अंक या 3.8 प्रतिशत गिरकर 10,652.41 पर बंद हुआ

सितंबर महीने की नौकरियों की सॉलिड रिपोर्ट के बाद वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को तेजी से गिर गया। इस रिपोर्ट के आने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा फिर से ब्याज दरें बढ़ाये जाने की संभावना बढ़ गई। इस वजह से कई निवेशकों को डर हो गया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी आ जायेगा।

लेबर डिपार्टमेंट ने रिपोर्ट किया कि बेरोजगारी दर कम होकर 3.5 प्रतिशत तक गिर गई जबकि इसके 3.7 प्रतिशत रहने की अपेक्षा थी। महंगाई को कम करने के लिए फेड के प्रयासों के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने लचीलापन दिखाना जारी रखा।

नॉनफार्म पेरोल में 263,000 नौकरियों की वृद्धि हुई। ये आंकड़ा रॉयटर्स द्वारा सर्वेक्षण किए गए अर्थशास्त्रियों ने पूर्वानुमान 250,000 से अधिक रहा। मनी मार्केट 92 प्रतिशत तक बढ़ गया। फेड के पॉलिसी मेकर की 1-2 नवंबर की मीटिंग में चौथी सीधी 75 बीपीएस दर वृद्धि की संभावना बढ़ गई।


GW&K इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के वैश्विक रणनीतिकार बिल स्टर्लिंग ने कहा, "डेटा बता रहा है कि नवंबर में एक और जंबो-साइज, 75 बीपीसी की दर वृद्धि देखने मिल सकती है।" लेबर मार्केट अभी भी फेड के कम्फर्ट जोन के लिए बहुत हॉट नजर आ रहा है।

शुक्रवार की गिरावट के बावजूद हफ्ते में पहले दो दिवसीय रैली से एसएंडपी 500, डॉव और नैस्डैक को लगातार तीन हफ्तों के नुकसान के बाद इस हफ्ते बढ़त दिखाई।

FII के समर्थन के बीच इस हफ्ते बाजार में दिखा उछाल, मार्केट ने रुपये की कमजोरी को किया नजरअंदाज

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 630.15 अंक या 2.11 प्रतिशत गिरकर 29,296.79 पर, एसएंडपी 500 104.86 अंक या 2.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,639.66 पर और नैस्डैक कंपोजिट 420.91 अंक या 3.8 प्रतिशत गिरकर 10,652.41 पर बंद हुआ।

पिछले 20 कारोबारी दिनों में पूरे सत्र के लिए 11.73 अरब औसत वॉल्यूम की तुलना में अमेरिकी एक्सचेंजों पर वॉल्यूम 11.15 अरब शेयर्स का रहा।

हफ्ते के लिए, एसएंडपी 500 में 1.51 प्रतिशत, डॉव में 1.99 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.73 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

सभी 11 प्रमुख एसएंडपी 500 सेक्टर्स में गिरावट आई, जिसमें टेक्नोलॉजी सेक्टर में सबसे अधिक 4.14 प्रतिशत की गिरावट आई।

एस एंड पी 500 में दो शेयरों में नए 52-वीक हाई और 71 शेयरों में नया लो देखने को मिला। नैस्डैक कंपोजिट में 27 शेयरों ने नया हाई और 337 शेयरों में नया लो लेवल देखने को मिला।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।