FII के समर्थन के बीच इस हफ्ते बाजार में दिखा उछाल, मार्केट ने रुपये की कमजोरी को किया नजरअंदाज

पिछले हफ्ते के दौरान रुपया कमजोर होकर 82.42 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर को छू गया। भारतीय रुपया 98 पैसे गिर कर 7 अक्टूबर को 82.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

अपडेटेड Oct 08, 2022 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार को समाप्त हुए हफ्ते में FIIs ने 36.55 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। जबकि DIIs ने 1,024.09 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी

भारतीय इक्विटी बाजार ने पिछले हफ्ते की गिरावट को रिकवर किया। एफआईआई और डीआईआई के समर्थन के बीच 7 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में बाजार में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहले से ज्यादा जीएसटी कलेक्शन और अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल डेटा से पहले मिला-जुला प्रदर्शन करने वाले ग्लोबल मार्केट की तुलना में इसमें अधिक वृद्धि दिखी। हालांकि बाजार ने रुपये की गिरावट को नजरअंदाज किया।

इस हफ्ते के लिए बीएसई सेंसेक्स 764.37 अंक या 1.33 प्रतिशत बढ़कर 58,191.29 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 220.3 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 17,314.65 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2 प्रतिशत बढ़ा। इसमें जेएसडब्ल्यू एनर्जी, भारत फोर्ज, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, दीपक नाइट्राइट, ऑयल इंडिया और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे।


पिछले हफ्ते बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 2.5 प्रतिशत बढ़ा। इसे मैक्स वेंचर्स एंड इंडस्ट्रीज, जेल्पमॉक डिजाइन एंड टेक, माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, जयप्रकाश एसोसिएट्स, कुआंटम पेपर्स, एचबीएल पावर सिस्टम्स, गायत्री प्रोजेक्ट्स और डीप इंडस्ट्रीज की तेजी का सहारा मिला। जबकि रिलायंस कम्युनिकेशंस, ईपीएल, Cressanda Solution, Ingersoll Rand (India), AAVAS Financiers, फिनो पेमेंट्स बैंक, सिंधु ट्रेड लिंक्स और जेएम फाइनेंशियल में गिरावट नजर आई।

ग्रैविटा इंडिया में 35% रैली के बाद के बाद अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने लीड मेकर कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

जोमैटो, वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), जायडस लाइफसाइंसेज, कोल इंडिया, वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और एनएमडीसी में दिखी बढ़त से बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की तेजी नजर आई।

बीएसई सेंसेक्स मे, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्केट कैप के मामले में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की। उसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनीलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई मेटल इंडेक्स 5.7 प्रतिशत, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 3.6 प्रतिशत और रियल्टी इंडेक्स 3.4 प्रतिशत चढ़ा। वहीं एफएमसीजी इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।

पिछले हफ्ते के दौरान भारतीय रुपया 82.42 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर को छू गया। INR 98 पैसे गिर कर 7 अक्टूबर को 82.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि भारतीय रुपया 30 सितंबर को 81.34 पर बंद हुआ था।

पहले तीन सत्र के खरीदार बने रहने के बाद शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जमकर बिकवाली की। इस सप्ताह में, एफआईआई ने 36.55 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,024.09 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

सितंबर की नौकरियों की रिपोर्ट से दर में बढ़ोतरी की चिंता के चलते वॉल स्ट्रीट में दिखी तेज गिरावट

पिछले हफ्ते पहले तीन कारोबारी सत्रों में खरीदारी करने के बाद शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign institutional investors (FIIs) ने जमकर बिकवाली की। इस हफ्ते में FIIs ने 36.55 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (domestic institutional investors (DIIs) ने 1,024.09 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।