Mahindra CIE का खरीदें शेयर, 28% से अधिक का दे सकता है मुनाफा: ICICI डायरेक्ट

महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव (Mahindra CIE Automotive) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 28.17% की तेजी आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार 22 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है

अपडेटेड Dec 22, 2022 पर 10:55 PM
Mahindra CIE Automotive के शेयर आज NSE पर 2.48% टूटकर 319.05 रुपये के भाव पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks to BUY: महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव (Mahindra CIE Automotive) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 28.17% की तेजी आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार 22 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि Mahindra CIE के शेयर दिसंबर 2017 में 250 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, तब इसमें पिछले 5 सालों के दौरान 5 फीसदी CAGR की दर से बढ़ोतरी हुई। साथ ही इसने इस दौरान निफ्टी ऑटो इंडेक्स को भी आउटपरफॉर्म किया है। ICICI डायरेक्ट ने कहा कि कंपनी के वित्तीय आंकड़े और रिटर्न रेशियो में सुधार देखने को मिला है।

    ICICI डायरेक्ट ने ऊपर बताए पहलुओं को ध्यान में रखते हुए Mahindra CIE Automotive के शेयरों पर अपनी 'खरीदें (BUY)' की रेटिंग बरकरार रखी है और स्टॉक के लिए अपना टारगेट प्राइस 380 से बढ़ाकर 410 रुपये कर दिया है। यह Mahindra CIE के मौजूदा बाजार भाव से करीब 28.17 फीसदी अधिक है।

    Mahindra CIE Automotive के शेयर गुरुवार 22 दिसंबर को एनएसई पर 2.48% टूटकर 319.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 11.69% फीसदी बढ़ा है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसने अपने निवेशकों को करीब 36.64% का रिटर्न दिया है।


    यह भी पढ़ें- Top IPOs in 2022: इन कंपनियों की लिस्टिंग ने जमकर दिया मुनाफा, 8 गुना से अधिक बढ़ी निवेशकों की पूंजी

    ICICI डायरेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "महिंद्रा CIE ऑटोमोटिव के भारतीय कारोबार में तेजी के साथ हमें साल 2021 से 2024 के बीच कंपनी की सेल्स ग्रोथ 14.7% CAGR की दर से बढ़ने का अनुमान है। RM कीमतों में नरमी और ऑपरेशन के स्तर पर लाभ मिलने से, हमें 2024 तक कंपनी का मार्जिन बेहतर होकर 12.8% तक पहुंचने का अनुमान है। इसकी वजह से कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।"

    कंपनी के बारे में

    Mahindra CIE, स्पेन मुख्यालय वाली CIE ऑटोमोटिव ग्रुप का हिस्सा है। यह एक मल्टी टेक्नोलॉजी और मल्टी-प्रोडक्ट ऑटोमोटिव कंपोनेंट सप्लाई करने वाली कंपनी है। साल 2021 में कंपनी के रेवेन्यू का 49 फीसदी हिस्सा यूरोपीय बाजारों और 51 फीसदी हिस्सा भारतीय बाजार से आया थ। इसकी कुल बिक्री का 59 फीसदी फॉर्जिंग से आता है। वहीं भारत में इसकी कुल बिक्री का 37% हिस्सा पैसेंजर व्हीकल, 31% हिस्सा टू-व्हीलर, 16% ट्रैक्टर्स और 8% हैवी कमर्शियल व्हीकल्स से आता है।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।