Brokerage Radar: कोलगेट का शेयर खरीदें या बेचें? HSBC ने इन 4 रियल एस्टेट स्टॉक्स को दी buy रेटिंग

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर 28 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर हैं। इनमें कोलगेट से लेकर रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर के कई स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकरेज हाउसों ने कोलगेट के शेयर को लेकर मिलीजुली राय दी है। वहीं HSBC ने रियल एस्टेट सेक्टर के 4 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं एक स्टॉक को इसने होल्ड की रेटिंग दी है

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 9:57 AM
Brokerage Radar: गोल्डमैन सैक्स और सिटी ने Colgate के स्टॉक को बेचने की सलाह दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर 28 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर हैं। इनमें कोलगेट से लेकर रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर के कई स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकरेज हाउसों ने कोलगेट के शेयर को लेकर मिलीजुली राय दी है। वहीं HSBC ने रियल एस्टेट सेक्टर के 4 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं एक स्टॉक को इसने होल्ड की रेटिंग दी है।

कोलगेट (Colgate)

इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्मों की मिलीजुली राय है। गोल्डमैन सैक्स ने इसे शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसके भाव के टूटकर 2,750 तक आने की आशंका जताई है। ब्रोकरेज ने कहा कि मैनेजमेंट ने ग्रोथ स्ट्रैटेजी का अपडेट दिया, जो पिछले 12 महीनों से स्थिर बनी हुई है। ग्रोथ प्लान का फोकस टूथपेस्ट के प्रति कैपिटा खपत बढ़ाने और डबल ब्रशिंग को प्रोत्साहन देने पर है। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने अपने मुख्य पहलुओं पर प्रगति की है। भविष्य के लिए कई नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

वहीं दूसरी ओर जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 3,570 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि CEO का ध्यान ग्रोथ पर है, जो कैटेगरी और बाकी FMCG कंपनियों से आगे बढ़ने का लक्ष्य रखता है। ओरल से परे अन्य सेगमेंट्स में भी कंपनी का ध्यान है, और पैरेंट कंपनी के पोर्टफोलियो से नए प्रोडक्ट्स लाने की योजना है। प्रोडक्ट, पैकेजिंग, मार्केटिंग, और डिस्ट्रीब्यूशन सहित पूरी वैल्यू चेन में हस्तक्षेप किए जा रहे हैं। हालांकि शहरी क्षेत्रों में खपत कमजोर और ग्रामीण ग्रोथ स्थिर होने की चिंता बनी हुई है।


Citi ने भी इस शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसके लिए 3,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि मैनेजमेंट ने शहरी बाजारों में कैटेगरी ग्रोथ के नरम पड़ने का संकेत दिया। लंबी अवधि में ओरल केयर सेगमेंट के ग्रोथ पर फोकस बना हुआ है। डिजिटल डेंटल स्क्रीनिंग जैसे उपायों से ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने की योजना है। निकट भविष्य में मार्केटिंग में निवेश और हाई प्रॉफिटबिलिटी बेस के कारण अर्निंग्स ग्रोथ के धीमे पड़ने की आशंका है

रियल एस्टेट स्टॉक्स पर HSBC की राय

ब्रोकरेज ने कहा कि रियल्टी सेक्टर में दूसरी तिमाही के दौरान बुकिंग्स थोड़ी धीमी रहीं, लेकिन इसका कारण मांग नहीं, बल्कि इन्वेंटरी की कमी थी। FY25 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंजूरिया मिलना अहम है। ग्रोथ मोमेंटम बनाए रखने के लिए नई जमीन की खरीदारी जरूरी है। ब्रोकरेज ने इस सेक्टर के 4 शेयरों को buy रेटिंग दी है। इसमें Godrej Properties, DLF, Prestige Estates, और Sobha लिमिटेड शामिल हैं। वहीं Oberoi Realty के शेयर को इसने होल्ड करने की सलाह दी है।

ऑटो सेक्टर पर HSBC की राय

ब्रोकरेज ने कहा कि भारत का पैसेंजर व्हीकल (PV) सेक्टर डिकार्बनाइजेशन की दिशा में काम कर रहा है, और यह मल्टी-पावरट्रेन सिस्टम की ओर बढ़ेगा। EVs पर सब्सिडी (कम टैक्स) का भार सरकार के लिए अस्थिर है। हाइब्रिड वाहनों का WTW (वेल-टू-व्हील) उत्सर्जन EVs से कम है। EVs को ब्रेक-ईवन करने में 7-10 साल लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Amber Enterprises के लिए गोल्डमैन सैक्स ने घटाई रेटिंग, शेयर 2% लुढ़का

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।