DABUR के Q1 अपडेट रहे अच्छे, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें

DABUR पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 606 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि शहरी और ग्रामीण बाजारों में Q1FY24 के दौरान डिमांड ट्रेंड में सुधार देखने को मिला है।मैनेजमेंट कंपनी के आउटलुक पर आशावादी है। उनका मानना है कि सकल मार्जिन में सुधार जारी रह सकता है

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
Dabur पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 600 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    DABUR ने अपना Q1 अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक सालना आधार पर Q1 कंसोलिडेटेड बिक्री 10% से ज्यादा रही। Q1 में बादशाह मसाला ग्रोथ 15% से ज्यादा रही। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में डबल डिजिट CC ग्रोथ रही। हेल्थकेयर और HPC कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ रही। जबकि हेल्थकेयर, HPC में मिड सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ रही। वहीं होमकेयर कैटेगरी में 15% से ज्यादा की ग्रोथ रही। जबकि ओरल और हेयर केयर ग्रोथ लो डबल डिजिट में रही। पहली तिमाही के अपडेट जारी होने के बाद ये स्टॉक ब्रोकरेज के रडार पर आया है। नोमुरा और गोल्डमैन सैक्स ने इस पर खरीदारी की राय दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है।

    BROKERAGES ON DABUR

    MS ON DABUR

    मॉर्गन स्टैनली ने डाबर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 606 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1FY24 के दौरान शहरी और ग्रामीण बाजारों में डिमांड ट्रेंड में सुधार देखने को मिला है। कंपनी के आउटलुक पर मैनेजमेंट आशावादी है। सकल मार्जिन में सुधार जारी रहना चाहिए। इससे EBITDA मार्जिन में बढ़त लाने में मदद मिलेगी


    GS On Dabur

    गोल्डमैन सैक्स ने डाबर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के ग्रोथ ट्रेंड में सुधार नजर आया है। मार्जिन बढ़त को एएंडपी में फिर से निवेश किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि बादशाह के अधिग्रहण के साथ रेवन्यू वृद्धि 1QFY24 में 10% से अधिक हो जाएगी। EBITDA मार्जिन Q1FY23 के समान रहने की उम्मीद है। सभी सकल मार्जिन बढ़त को A&P को आगे बढ़ाने के लिए निवेश किया जाएगा। EBITDA ग्रोथ काफी हद तक रेवन्यू ग्रोथ के अनुरूप होगी

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    Nomura On Dabur

    नोमुरा ने डाबर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 640 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके वॉल्यूम और बिक्री में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। Q1FY24 में वॉल्यूम में तीव्र सुधार देखा गया। हेल्थकेयर और स्वास्थ्य तथा पर्सनल केयर दोनों की बिक्री डबल डिजिट में बढ़ी। फूड बिजनेस का प्रदर्शन लचीला रहा। कंपनी की बिक्री वृद्धि डबल डिजिट में बढ़ेगी जो कि पूर्वानुमान से बेहतर रहेगी। कंपनी ने अपना विज्ञापन खर्च बढ़ाया है और अपने जीपीएम लाभ का अधिकांश हिस्सा ब्रांड बिल्डिंग में निवेश करेगी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।