Get App

Divi's Labs का शुद्ध मुनाफा 64% गिरा, अब स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेज की रणनीति

Divi's Laboratories कंपनी का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 63.89 प्रतिशत घटकर 318.79 करोड़ रुपये रह गया। ब्रोकरेजों के एक सर्वेक्षण द्वारा अनुमानित लगभग 58 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में इसमें ज्यादा गिरावट देखने को मिली। चौथी तिमाही में रेवेन्यू पिछले साल की चौथी तिमाही के मुकाबले 23.52 प्रतिशत घटकर 1,908.17 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 22, 2023 पर 11:05 AM
Divi's Labs का शुद्ध मुनाफा 64% गिरा, अब स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेज की रणनीति
Divi's Laboratories पर ब्रोकिंग फर्म जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस भी 41.5 प्रतिशत बढ़ाकर 3,610 रुपये कर दिया है

डिवीज लैबोरेटरीज (Divi's Laboratories) के शेयर आज यानी कि 22 मई को फोकस में रहेंगे। इसकी वजह ये है कि निवेशक ड्रगमेकर कंपनी के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे। कंपनी के नतीजे वीकेंड में जारी हुए। Molnupiravir की कोविड बिक्री हायर बेस के नीचे आने और बढ़ी हुई इनपुट लागत के कारण कंपनी का शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च तिमाही में 63.89 प्रतिशत घटकर 318.79 करोड़ रुपये रह गया। मनीकंट्रोल द्वारा किए गए ब्रोकरेजों के एक सर्वेक्षण द्वारा अनुमानित लगभग 58 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में शुद्ध मुनाफे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। हालांकि, रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 23.52 प्रतिशत घटकर 1,908.17 करोड़ रुपये रहा।

गौरतलब है कि बाजार ने चौथी तिमाही में Divi's Laboratories की आय करीब 1,863.50 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। बहरहाल पिछली तिमाही के 1,689.83 करोड़ रुपये की आय की तुलना में इसमें 12.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इनपुट लागतों के बढ़ने से EBITDA मार्जिन पर भार पड़ा। जो कि चौथी तिमाही में 25 प्रतिशत तक कम हो गया। ये कि एक साल पहले की समान तिमाही में देखे गए 43.9 प्रतिशत से काफी कम रहा। बाजार ने मार्जिन के करीब 29 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें