सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

ZOMATO पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट की अच्छी कॉमेंट्री के बाद शेयर में उछाल नजर आ सकता है। Q4 में आय सालाना आधार पर 1,212 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,056 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने राकेश रंजन को फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस का CEO नियुक्त किया

अपडेटेड May 22, 2023 पर 9:18 AM
VEDANTA पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी बोर्ड द्वारा आज अंतरिम डिविडेंड जारी करने पर विचार किया जा सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    चौथी तिमाही में JSW STEEL ने अच्छे नतीजे पेश किये। कंपनी का मुनाफा 12% बढ़ा। रेवेन्यू में ग्रोथ नजर आई। इस दौरान मार्जिन भी अनुमान से कहीं बेहतर रही। अच्छी सेल्स वॉल्यूम और net sales realizations का असर दिखा। वहीं Q4 में पावरग्रिड के पावरफुल नतीजे आये। कंपनी का EBITDA करीब 17% बढ़ा। रेवेन्यू में 15% की बढ़त नजर आई। उधर NTPC के रिजल्ट्स मिले-जुले रहे। मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए VEDANTA और MCX सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

    आशीष वर्मा की टीम

    1. VEDANTA (Green)

    आज कंपनी बोर्ड द्वारा अंतरिम डिविडेंड जारी करने पर विचार संभव है


    2. SHREYAS SHIPPING (Green)

    कंपनी डीलिस्टिंग की तेयारी में है

    3. BHARAT ELECTRONICS (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 1155 करोड़ रुपये से बढ़कर 1382 करोड़ रुपये रहा। Q4 में कंसोलिडेटेड आय 6339 करोड़ रुपये से बढ़कर 6479 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 1577 करोड़ रुपये से बढ़कर 1832 करोड़ रुपये रहा

    4. ATUL AUTO (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में आय 64% बढ़ी। आय 86 करोड़ रुपये से बढ़कर 141 करोड़ रुपये रही। Q4 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई। Q4 में 6 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

    5. ZOMATO (Green)

    मैनेजमेंट की अच्छी कॉमेंट्री के बाद शेयर में तेजी संभव है। सालाना आधार पर Q4 में आय 1,212 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,056 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA घाटा 449.7 करोड़ रुपये से घटकर 225.4 करोड़ रुपये रहा। राकेश रंजन को फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस का CEO नियुक्त किया। कंपनी ने रिंशुल चंद्रा को COO नियुक्त किया। कंपनी ने ऋषि अरोरा को जोमैटो हाइपरप्योर का CEO नियुक्त किया

    6. AUROBINDO PHARMA (Red)

    कंपनी की आंध्र प्रदेश यूनिट को US FDA ने 4 आपत्तियां जारी की

    7. COCHIN SHIPYARD (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 86% घटा। मुनाफा 275 करोड़ रुपये से घटकर 39 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 51% घटी। आय 1,213 करोड़ रुपये से घटकर 600 करोड़ रुपये रही

    8. JK LAKSHMI CEMENT (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 40% घटा। मुनाफा 184 करोड़ रुपये से घटकर 110 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 341 करोड़ रुपये से घटकर 249 करोड़ रुपये रहा

    9. ELGI EQUIPMENT (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 73 करोड़ रुपये से बढ़कर 170 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 15% बढ़ी। आय 728 करोड़ रुपये से बढ़कर 836 करोड़ रुपये रही

    10. DODLA DAIRY (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में EBITDA 28% घटा। ये 47 करोड़ रुपये से घटकर 34 करोड़ रुपये रहा। Q4 में मुनाफा 44% घटा। मुनाफा 40 करोड़ रुपये से घटकर 23 करोड़ रुपये रहा

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-MCX (Red)

    तिमाही आधार पर Q4 में आय 7% घटी। आय 144 करोड़ रुपये से घटकर 134 करोड़ रुपये रही। Q4 में ऑपरेटिंग मुनाफा 94% घटा। मुनाफा 33 करोड़ रुपये से घटकर 2 करोड़ रुपये रहा। Q4 में मार्जिन 23% से घटकर 2% रही

    2-DIVI'S LAB (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 895 करोड़ रुपये से घटकर 321 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 2519 करोड़ रुपये से घटकर 1951 करोड़ रुपये रही

    3- CROMPTON GREAVES (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 26% घटा। मुनाफा 177 करोड़ रुपये से घटकर 131 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 8% घटा। ये 229 करोड़ रुपये से घटकर 211 करोड़ रुपये रहा

    4-NARAYAN HRUDAYALAYA (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 69 करोड़ रुपये से बढ़कर 173 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 941 करोड़ रुपये से बढ़कर 1226 करोड़ रुपये रही

    5-ANDHRA PETRO (Green)

    तिमाही आधार पर Q4 में मुनाफा 1 करोड़ रुपये से बढ़कर 6 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 9 करोड़ रुपये रहा

    6-BHANSALI ENG (Red)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 81% घटा। ये 73 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 26% घटी। ये 446 करोड़ रुपये से घटकर 328 करोड़ रुपये रही

    7-KEYSTONE REALTOR (Red)

    इस स्टॉक में दबाव देखने को मिल सकता है

    8-AJMERA (Red)

    आज इस स्टॉक में दबाव देखने को मिल सकता है

    9-SUNTECK REALTY (Red)

    आज इस स्टॉक में दबाव देखने को मिल सकता है

    10-SBI (GREEN)

    आज इस स्टॉक में तेजी में कारोबार देखने को मिल सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।