Get App

DLF Share Price: डीएलएफ की 5 सालों में 1.14 लाख करोड़ के नये प्रोजेक्ट लॉन्च करने की योजना, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर रणनीति

DLF पर राय देते हुए मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि एनालिस्ट मीट में मैनेमेंजट ने FY30 का विजन सामने रखा। कंपनी का कहना है कि FY30 तक मुनाफा और कैश फ्लो दोगुना हो सकता है। FY30 तक रेंटल कारोबार से 1,000 करोड़ रुपये की कमाई होने की संभावना है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर रणनीति बताते हुए इस पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 910 रुपये तय किया है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 10:40 AM
DLF Share Price: डीएलएफ की 5 सालों में 1.14 लाख करोड़ के नये प्रोजेक्ट लॉन्च करने की योजना, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर रणनीति
DLF Share Price: डीएलफ का शेयर सुबह 10.32 बजे के करीब स्टॉक 0.56 प्रतिशत या 3.90 रुपये ऊपर 699.55 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया

DLF Share Price: दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) एनालिस्ट बैठक में कहा गया कि नई सेल्स बुकिंग की रफ्तार मौजूदा स्तर पर बरकरार रहेगी। अगले 5 सालों में 1.14 लाख करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट लॉन्च किये जाने की संभावना है। कंपनी ने FY25 के 9 महीनों में पाइपलाइन के 35% प्रोजेक्ट लॉन्च किये हैं। FY26 में 15% से ज्यादा प्रोजेक्ट लॉन्च करने की कंपनी तैयारी कर रही है। कंपनी के एन्युटी पोर्टफोलियो रेंटल 10,000 करोड़ रुपये के पार निकलने की उम्मीद है। एन्युटी पोर्टफोलियो रेंटल मौजूदा से दोगुना होने की उम्मीद है। FY30 तक ग्रुप का नेट कर्ज जीरो करने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले वक्त में मुनाफे का 50% पेआउट रेश्यो की ओर बढ़ेगा। ये स्टॉक ब्रोकरेज के रडार पर है। इस पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इक्वलवेट रेटिंग दी है।

BROKERAGES ON DLF

MORGAN STANLEY ON DLF

मॉर्गन स्टैनली ने डीएलएफ पर राय देते हुए कहा कि एनालिस्ट मीट में मैनेमेंजट ने FY30 का विजन सामने रखा। कंपनी का कहना है कि FY30 तक मुनाफा और कैश फ्लो दोगुना हो सकता है। FY30 तक रेंटल कारोबार से 1,000 करोड़ रुपये की कमाई होने की संभावना है। हालांकि ज्यादा कैपेक्स के बावजूद EPS/DPS/CF बढ़ सकता है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर रणनीति बताते हुए इस पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 910 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें