कोविड -19 के बाद शेयर बाजार में आई हुई बिकवाली से वापसी करते हुए इस साल कुछ शेयरों ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। बटरफ्लाई गांधीमती अप्लायंसेज (Butterfly Gandhimathi Appliances) भी एक ऐसा स्टॉक है जिसने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों का पैसा डबल कर दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों में से एक है। इस शेयर ने पिछले एक साल में 110 प्रतिशत की तेजी दिखाई है और ये लगभग 410 रुपये से बढ़कर 875 रुपये के भाव तक बढ़ गया है। हालांकि इतनी तेजी के बावजूद शेयर बाजार के एनालिसिस अभी भी काउंटर पर बुलिश हैं और अगले दो तिमाहियों में वे इस शेयर के भाव 1000 तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।
HDFC Securities ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा "बटरफ्लाई गांधीमती एप्लायंसेज घरेलू किचनवेयर सेगमेंट में हो रही लगातार ग्रोथ के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक होगा। "बटरफ्लाई" ब्रांड का मजबूत ऐतिहासिक रिकॉर्ड, निरंतर नये उत्पादन बनाना और प्रीमियम क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स से कमाई में इजाफा होगा। हम कंपनी की स्थापित ब्रांड, विविध प्रोडक्ट्स प्रोफ़ाइल और कम वित्तीय जोखिम प्रोफाइल के कारण इस स्टॉक पर पॉजिटिव हैं।"
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि एलपीजी स्टोव, मिक्सर ग्राइंडर, कुकर और टेबल टॉप वेट ग्राइंडर सहित घरेलू अप्लाएंसेस इंडस्ट्री के सभी सेगमेंट में कंपनी की मजबूत उपस्थिति, नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना और डीलरों के विस्तारित नेटवर्क से कंपनी के हालिया लाभ एवं उद्योग में और इजाफा होगा। इसके अलावा कंपनी का मैनेजमेंट आगे बढ़ने के लिए ई-कॉमर्स, निर्यात और आधुनिक रिटेल चैनल की हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस कर रहा है।
मिंट की खबर के मुताबिक Choice Broking के सुमीत बगडिया ने डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक पर राय देते हुए कहा " ये मल्टीबैगर स्टॉक चार्ट पर पॉजिटिव नजर आ रहा है और इसमें 825 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर इसमें 970 से 1000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं। "
HDFC Securities इस स्टॉक पर निवेश सलाह देते हुए कहा, "हमें लगता है कि स्टॉक का सही मूल्य 950 रुपये है और बुल केस में इसका उचित भाव अगली दो तिमाहियों में 1016 रुपये हो सकता है। निवेशक 870 रुपये से 875 रुपये के बीच ये स्टॉक खरीद सकते हैं और गिरावट आने पर 765 रुपये से 770 रुपये के बीच इसमें ऐड करें।"
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)