सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी नजर आ रही है लिहाजा डीलिंग रूम्स में इस दिग्गज बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी की उम्मीद के साथ खरीदारी की सलाह दी गई। डीलर्स ने इसमें BTST रणनीति अपनाने की राय दी। डीलर्स को इसमें 740-750 रुपये के target नजर आते हैं। इसमें दिसंबर सीरीज में Open interest दिखाई दिया और 50 लाख शेयर जुड़े हैं। वहीं F&O market में फ्रेश लॉन्ग्स बनते दिखाई दिये हैं।
यतिन ने आगे कहा कि डीलिंग रूम्स को आगे Auto Stocks में Short covering नजर आती है। इसलिए टाटा ग्रुप के इस ऑटो स्टॉक में ब्रोकरेजेस ने खरीदारी की सलाह दी है और उनका मानना है कि इसमें postional target के रूप में 485-500 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। उनका कहना हैकि आज Domestic funds द्वारा auto stocks में खरीदारी देखने को मिली है।