जानिये इस हफ्ते के लिए राइटर्स कहां शिफ्ट कर रहे हैं पोजिशन और आनंद राठी के मेहुल कोठारी के कमाईवाले पिक्स

मेहुल कोठारी ने कहा आज बैंक निफ्टी के परफॉर्मेंस को देखते हुए बैंकिंग सेक्टर में चुनिंदा स्टॉक्स पर दांव लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
आनंद राठी के मेहुल कोठारी

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में रौनक लौटती दिख रही है। उतार चढ़ाव के बीच निफ्टी 17200 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी आज out perform कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि इस हफ्ते के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट आनंद राठी के मेहुल कोठारी हैं। मेहल ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

फ्यूचर मार्केट में आज FRESH LONG रोल्स वाले स्टॉक्स

CHAMBAL FERT, MARUTI, RBL BANK और EICHER MOTORS


फ्यूचर मार्केट में आज SHORTS COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

INDUSIND BANK, IBUL HSG, TATA MOTORS और MPHASIS

फ्यूचर मार्केट में आज FRESH SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स

IEX, ALKEM, MARICO और TORRENT PHARMA

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 17500 और 17400 के स्तर पर देखने को मिली

NIFTY CALL (02 DEC ) (CONTRACT)

17200

17400

17500

शेयर मार्केट के खेल में 1 खिलाड़ी ने सिर्फ 2 दिन में दिया 7% का रिटर्न, जानें आज उनकी कहां है नजर

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 17000 और 17100 के स्तर पर देखने को मिली

NIFTY PUT (02 DEC) (CONTRACT)

17200

17100

17000

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 36500 और 37000 के स्तर पर देखने को मिली

NIFTY BANK CALL (02 DEC) (CONTRACT)

36200

36500

37000

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 35500 और 36000 के स्तर पर देखने को मिली

NIFTY BANK PUT (02 DEC) (CONTRACT)

36200

36000

35500

आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने बाजार पर राय देते हुए कहा बाजार में मार्च की गिरावट के बाद से निफ्टी में जो बुलरन देखने को मिला है उसमें जब भी हमने कोई गिरावट देखी तो वह गिरावट 8 से 10 प्रतिशत के बीच रही पिछले तीन बार की बड़ी गिरावट पर नजर डालें तो ये गिरावट 10 प्रतिशत से ज्यादा की नजर नहीं आई है। अबकी बार की गिरावट 9.75 प्रतिशत के करीब दिखाई दे रही है।

निफ्टी में हमें जो 16780 का लेवल देखने को मिला वहीं पर इसमें स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है और वहां से इसमें उछाल दिखाई देने की संभावना है। हालांकि ऊपर की तरफ जब तक निफ्टी 17400 के लेवल को होल्ड नहीं करता है तब तक इसके 18000 के लेवल तक जाने की संभावना कम रहेगी। यदि इसे 18000 के लेवल को वापस से छूना है तो इसे 17400 के लेवल को ब्रेक करके उसके ऊपर टिकना जरूरी है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस टाटा स्टॉक में एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

आनंद राठी के मेहुल कोठारी के कमाईवाले पिक्स

ICICI BANK DEC FUT : खरीदें- 731.75 रुपये, स्टॉपलॉस- 710 रुपये, लक्ष्य- 765 रुपये

HDFC BANK DEC FUT : खरीदें- 1502.90 रुपये, स्टॉपलॉस- 1460 रुपये, लक्ष्य- 1560 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः AXIS BANK

मेहुल कोठारी ने बैंक निफ्टी के परफॉर्मेंस को देखते हुए आज अपनी दोनों कॉल्स बैंकिंग सेक्टर से देने के बाद सस्ता ऑप्शन भी बैंकिंग सेक्टर से ही चुना है। मेहुल ने प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक में कॉल ऑप्शन खरीदने की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसकी दिंसबर सीरीज की 700 के स्ट्राइक वाली कॉल 13 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 6 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 20 से 24 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।