सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ, 5Paisa.com के Trading Strategiest रुचित जैन और Nirmal Bang के AVP Research विकास सालुंखे हमारे साथ जुड़ गए हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
दूसरे दिन की अमित सेठ की टॉप कॉल TCS रही जिसने 1.65% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की विकास सालुंखे की टॉप कॉल KIRLOSKAR OIL रही जिसने 1.4% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 7.41% का रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने 4.59% का निगेटिव रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर विकास सालुंखे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.88% का निगेटिव रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aegis Logistics
विकास ने कहा कि इसमें 234 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 254 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 224 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Infosys
अमित ने इस स्टॉक में 1729 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1695 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1780 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Reliance Indus Infra
रुचित ने कहा कि इस स्टॉक में 685 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 768 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 660 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY IB REAL
विकास ने कहा कि इसमें 171 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 191 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 165 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।