Brokerages opinion on Dr Reddys: देश की दिग्गज फार्मा कंपनी Dr Reddys ने Q2 में अच्छे नतीजे पेश किये। किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा सेल्स के रूप में सितंबर तिमाही के आंकड़े देखने को मिले। PBT और EBITDA का आंकड़ा भी बेहतर रहा। कंपनी का मुनाफा 12% बढ़कर 1100 करोड़ के पार पहुंच गया। कंपनी की मार्जिन में भी सुधार नजर आया है। सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,112.8 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 992 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी 9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,305.7 करोड़ रुपये रही। नतीजों के बाद जानते हैं ब्रोकरेज का स्टॉक पर नजरिया-
MACQUARIE ON DR REDDY’S : OUTPERFORM CALL : TARGET 4,915
MACQUARIE की DR REDDY’S पर राय
NOMURA ON DR REDDY’S : BUY CALL: TARGET 5,552
NOMURA की DR REDDY’S पर राय
NOMURA ने DR REDDY’S पर राय देते हुए कहा कि कंपनी SALES/EBITDA/PAT क्रमशः 9%/51%/52% रहा जो कि अनुमान से कहीं ज्यादा रहे। REVLIMID का योगदान नजदीकी अवधि में काफी मायने रखेगा। लेकिन लगता है कि तिमाही आधार पर इसमें उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है। कंपनी मल्टीपल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस पर खरीदारी की रेटिंग देकर 5552 रुपये का लक्ष्य दिया है।
MS ON DR REDDY’S : OVERWEIGHT CALL: TARGET 5,099
MS ने DR REDDY’S पर राय देते हुए इसके दूसरी तिमाही के नतीजे REVLIMID की अगुवाई में अच्छे रहे। कंपनी का कोर बिजनेस स्थिर हो रहा है। उन्होंने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही इसका टारगेट प्राइस 5099 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )