Maruti Suzuki पर UBS ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य बढ़ाकर 12000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे
MARUTI SUZUKI Brokerage Report: मारुति सुजुकी इंडिया (MARUTI SUZUKI) के सितंबर तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। सालाना आधार पर कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा पिछले साल की सितंबर तिमाही के 475.3 करोड़ रुपये के मुनाफे से बढ़कर 2,061.5 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर कंपनी का आय 45.7 प्रतिशत बढ़कर 29,931 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 20,538 करोड़ रुपये रही। उसके बाद कंपनी के तीन मॉडल्स में कुछ दिक्कतें आने की रिपोर्ट के बाद मारुति ने अपने तीन मॉडल्स की 9,925 कारें वापस मंगाई हैं। इन मॉडल्स में Wagon R, Celerio और Ignis शामिल हैं। ये सभी गाड़ियां 3 अगस्त से 1 सितंबर 2022 के बीच बनी हैं। रिजल्ट और कारें वापस मंगाने के फैसले के बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के स्टॉक पर अपनी रिपोर्ट जाहिर की है-
Jefferies ने Maruti Suzuki पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का Q2 EBITDA तिमाही आधार पर 45 प्रतिशत बढ़ा है। ये पिछली 16 तिमाहियों में सबसे ज्यादा रहा है। तिमाही आधार पर कंपनी का Q2 Volumes अभी तक के लिए सबसे ज्यादा रहा। जबकि कंपनी का EBITDA/Vehicle बढ़कर 31 प्रतिशत रहा। इन्होंने इसका FY23-25 के लिए EPS अनुमान 3-8% बढ़ाया है।
UBS ने Maruti Suzuki पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट बढ़ाकर 12000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। उनका मानना है आगे भी बेहतर परफॉर्मेंस जारी रहेगा। मजबूत ASP की वजह से कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। जबकि लॉन्च खर्च के बावजूद कंपनी का मार्जिन अनुमान के मुताबिक रही।
UBS On Maruti Suzuki : Buy Call: Target 12,000
UBS ने Maruti Suzuki पर अच्छे नतीजो से उत्साहित होकर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 12,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
GS On Maruti Suzuki: Buy Call : Target 11,250
GS ने Maruti Suzuki पर बाय कॉल देकर इसक टारगेट प्राइस 11250 रुपये तय किया है।
Citi On Maruti Suzuki : Buy Call : Target Raised To 12,500 From 10,300
सिटी ने मारुति सुजुकी पर खरीदारी की राय दी। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 10300 रुपये से बढ़ाकर 12500 रुपये निर्धारित किया है।
JPMorgan On Maruti Suzuki : Neutral Call : Target Raised To 8,700 From 8,400
JPMorgan ने मारुति सुजुकी पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। हालांकि उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 8,400 रुपये से बढ़ाकर 8,700 रुपये तय किया है।
CLSA On Maruti Suzuki : Sell Call : Target 7,597
ज्यादातर ब्रोकरेजेज की बॉय कॉल के बीच CLSA न Maruti Suzuki पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 7,597 रुपये तय किया है।
Kotak Instl Eq ने भी Maruti Suzuki पर बिकवाली की रेटिंग दी है और उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 8,150 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )