सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

TATA POWER का Q2 में आय 43% बढ़कर 14031 करोड़ रुपये रही, मुनाफा 85% बढ़कर 935 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 8:08 AM
Story continues below Advertisement
MRPL का Q2 में 2,716 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 1,779 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। आय 24% गिरकर 24,608 करोड़ रुपये हुई
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये जाते हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट कैप्टन बनते हैं जिनकी टीम को 10-10 स्टॉक्स या प्लेयर के रूप में बांटा गया है। टीमों के कैप्टन इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत देते हैं और इस संकेत के पीछे की वजह भी बताते हैं । जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

    आशीष वर्मा की टीम

    1) DR REDDYS LABORATORIES (Green)

    Q2 में आय 9% बढ़कर 6306 करोड़ रुपये रही, मुनाफा 12% बढ़कर 1113 करोड़ रुपये रहा


    2) TATA POWER (Green)

    Q2 में आय 43% बढ़कर 14031 करोड़ रुपये, मुनाफा 85% बढ़कर 935 करोड़ रुपये रहा

    3) IOC (Green)

    Q2 में घाटा 1,992 करोड़ रुपये से घटकर 272 करोड़ रुपये हुआ। Q2 में EBITDA 44% बढ़कर 1960 करोड़ रुपये, मार्जिन बढ़कर 0.9% हुई

    4) IFB INDUSTRIES (Green)

    Q2 में मुनाफा 24.1 करोड़ रुपये, आय 990 करोड़ रुपये से बढ़कर 1120 करोड़ रुपये हुई

    5) TRIVENI TURBINE (Green)

    शेयर बायबैक पर 2 नवंबर को बोर्ड बैठक करेगा

    6) SESHASAYEE PAPER (Green)

    Q2 में आय बढ़कर 523 करोड़ रुपये, मुनाफा बढ़कर 106.2 करोड़ रुपये हुआ

    7) PRAJ INDUSTRIES (Green)

    सरकार से 18 और एथेनॉल प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी मिली। सरकार से इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम के तहत मंजूरी मिली

    8) DYNAMATIC TECHNOLOGIES (Green)

    कंपनी AIRBUS को फ्लैप-ट्रैक-बीम सप्लाई करती है। कंपनी AIRBUS की टियर-1 सप्लायर है

    9) PRATAAP SNACKS (Green)

    3 नवंबर को Bikaji Foods International का IPO खुलेगा

    10) LUPIN (Red)

    USFDA ने कंपनी के नागपुर प्लांट पर 5 आपत्तियां जारी की

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-BANDHAN BANK (Red)

    Q2 में अनुमान से कमजोर नतीजे रहे, NII 2193 करोड़ रुपये रही

    2-JSW ENERGY (Red)

    Q2 में अनुमान से कमजोर नतीजे रहे, मुनाफा 466 करोड़ रुपये रहा, आय 2,387 करोड़ रुपये रही। Q2 में EBITDA 4% गिरकर 2,387 करोड़ रुपये रहा, मार्जिन गिरकर 37% हुई

    3-MRPL (Red)

    Q2 में 2,716 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 1,779 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। आय 24% गिरकर 24,608 करोड़ रुपये हुई, कंपनी को 1,995 करोड़ रुपये का EBITDA घाटा हुआ

    4-DWARIKESH SUGAR (Red)

    Q2 में चीनी और डिस्टीलरी दोनों में सेगमेंट में मार्जिन गिरा। मुनाफा 80% गिरकर 8 करोड़ रुपये रहा, EBITDA 62% घटकर 28 करोड़ रुपये रहा। Q2 में चीनी सेगमेंट का मार्जिन 7.4% से घटकर 2.8% रही। Q2 में डिस्टीलरी सेगमेंट का मार्जिन 41% से गिरकर 23% हुई

    5- LAURUS LABS (Green)

    US FDA ने आंध्र प्रदेश के प्लांट का जांच का काम पूरा किया। US FDA को पारावाड़ा प्लांट में 1 आपत्ति मिली, फॉर्म 483 जारी किया

    6-CCL PRODUCTS (Green)

    Q2 में मुनाफा 10% बढ़कर 58 करोड़ रुपये, EBITDA 10% बढ़कर 98 करोड़ रुपये रहा। Q2 में ग्रॉस मार्जिन 41% से बढ़कर 45% हुई

    7- SBI (Red)

    RBI की बैठक से पहले शेयर में दबाव की आशंका है। 3 नवंबर 2022 को RBI MPC की बैठक होगी

    8-HINDALCO (Red)

    इंटरनेशनल मार्केट में एल्युमीनियम 2.5% गिरकर $2,224/टन हुआ

    9-SAIL (Red)

    इंटरनेशनल मार्केट में आयरन ओर का भाव 2.2% गिरकर $78.4/टन हुआ

    10-CUMMINS INDIA (Green)

    L&T के नतीजों से पहले कैपिटल गुड्स शेयरों में तेजी की उम्मीद है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।