Get App

Dr Reddys के नतीजे अनुमान से बेहतर, MACQUARIE की आउटपरफॉर्म और नोमुरा की बाय कॉल

DR REDDY’S का सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में मुनाफा 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,112.8 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में DR REDDY’S का मुनाफा 992 करोड़ रुपये पर रहा था

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 9:15 AM
Dr Reddys के नतीजे अनुमान से बेहतर, MACQUARIE की आउटपरफॉर्म और नोमुरा की बाय कॉल
DR REDDY’S पर MACQUARIE ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है उन्होंने इसका लक्ष्य मूल्य 4915 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के नतीजे अनुमान से बेहतर नजर आये

Brokerages opinion on Dr Reddys: देश की दिग्गज फार्मा कंपनी Dr Reddys ने Q2 में अच्छे नतीजे पेश किये। किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा सेल्स के रूप में सितंबर तिमाही के आंकड़े देखने को मिले। PBT और EBITDA का आंकड़ा भी बेहतर रहा। कंपनी का मुनाफा 12% बढ़कर 1100 करोड़ के पार पहुंच गया। कंपनी की मार्जिन में भी सुधार नजर आया है। सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,112.8 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 992 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी 9 प्रतिशत की बढ़त  के साथ 6,305.7 करोड़ रुपये रही। नतीजों के बाद जानते हैं ब्रोकरेज का स्टॉक पर नजरिया-

MACQUARIE ON DR REDDY’S : OUTPERFORM CALL :  TARGET 4,915

MACQUARIE की DR REDDY’S पर राय

MACQUARIE ने DR REDDY’S पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 4915 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर नजर आये। मैनेजमेंट ने मीडियम टर्म मार्जिन और गाइडेंस 25 प्रतिशत होने की बात फिर से दोहराई है। मैनेजमेंट का कहना है कि आने वाली तिमाहियों में REVLIMID के योगदान से प्रदर्शन अच्छे रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें