डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) के शेयरों में 11 मई को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। कंपनी द्वारा अपने Q4 नतीजे पोस्ट करने के एक दिन बाद स्टॉक फिसल गया। चौथी तिमाही के लिए दवा निर्माता का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि में 87.5 करोड़ रुपये से 10 गुना बढ़कर 959.2 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन फिर भी बाजार के अनुमान 1,093.6 करोड़ रुपये से पिछड़ गया। ब्रोकरेज ने भी कंपनी के ग्रोथ पाथ पर चिंता जताई है। चौथी तिमाही को बड़े पैमाने पर अनुकूल आधार, ब्रांड सौदों और विकसित बाजारों में मजबूत आकर्षण से सहायता मिली। हालांकि इस बड़ी छलांग के बावजूद शुद्ध मुनाफा बाजार के अनुमान 1,093.6 करोड़ रुपये से कम रहा।
चौथी तिमाही में कंपनी की आय 6,296.8 करोड़ रुपये पर रही, जो एक साल पहले की तिमाही में 5,436.8 करोड़ रुपये से 15.81 प्रतिशत अधिक रही। जबकि इस तिमाही के लिए स्ट्रीट को आय के 6,090.5 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी।
एबिटा मार्जिन भी जनवरी-मार्च में बढ़कर 25.9 प्रतिशत हो गया। जो पिछले साल की समान तिमाही में 23.9 प्रतिशत रहा।
भले ही आने वाली तिमाहियो में gRevlimid द्वारा आय में योगदान दिये जाने की मैनेजमेंट को उम्मीद है फिर भी ब्रोकरेजेज का इस पर आशावादी रवैया नहीं है। ब्रोकरेजेज हैदराबाद बेस्ड दवा निर्माता कंपनी के लिए सिंगल-डिजिट ऑर्गेनिक ग्रोथ का अनुमान लगाया है।
Nuvama ने डॉ रेड्डीज पर रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 10 प्रतिशत घटाकर 4200 रुपये तय किया है।
प्रभुदास लीलाधर ने भी अपने FY24E और FY25E आय-प्रति-स्टॉक अनुमानों को क्रमशः 10 प्रतिशत और 6 प्रतिशत घटा दिया है।
ब्रोकरेज ने स्टॉक को "रिड्यूस" रेटिंग के लिए डाउनग्रेड किया है। उन्होंने इसके लक्ष्य मूल्य में 8 प्रतिशत की कटौती के साथ 4,500 रुपये का लक्ष्य दिया है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज को भी उम्मीद है कि वित्त वर्ष 23 के हाई बेस के कारण वित्त वर्ष 2024 में ग्रोथ कमजोर होगी।
ब्रोकरेज ने कहा कि आय में तेजी के चलते वैल्यूएशन को पहले से ही पचा लिया गया है। मोतीलाल ओसवाल ने Dr Reddy's पर 4,500 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ स्टॉक पर अपनी "न्यूट्रल" रेटिंग बरकरार रखी है।
गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर 4,750 रुपये के लक्ष्य के साथ "न्यूट्रल" कॉल दी है। ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि डॉ रेड्डीज के लिए Q4 एडजस्टेड EBITDA मार्जिन मुख्य रूप से इसके हायर ग्रॉस मार्जिन के कारण बढ़ा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)