सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
GODREJ CONSUMER पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 363 करोड़ रुपये से बढ़कर 452 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय Q4 में 2,916 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये रही। कंपनी बोर्ड ने Q4 में 22 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड देने का ऐलान किया
L&T के नतीजे चौथी तिमाही में अनुमान से कमजोर रहे। मुनाफे और रेवेन्यू में 10% की बढ़त देखने को मिली। जबकि EBITDA 5% बढ़ा। वहीं मार्जिन पर दबाव दिखा। दूसरी तरफ चौथी तिमाही में डॉक्टर रेड्डीज के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़ा। इसका EBITDA भी 25% उछला। जबकि मार्जिन में भी सुधार नजर आया। आज दोनों स्टॉक्स के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HDFC AMC और OIL INDIA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
SEBI ने HDFC AMC में मैनजमेंट कंट्रोल में बदलाव को मंजूरी दी: HDFC
2. GODREJ CONSUMER (Green)
सालाना आधार पर Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 363 करोड़ रुपये से बढ़कर 452 करोड़ रुपये रहा। Q4 में कंसोलिडेटेड आय 2,916 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये रही। Q4 में कंसोलिडेटेड EBITDA 468 करोड़ रुपये से बढ़कर 641 करोड़ रुपये रहा। Q4 में कंसो EBITDA मार्जिन 16% से बढ़कर 20% रही। जबकि Q4 में कंपनी बोर्ड ने 22 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया
3. GUJARAT GAS (Green)
कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। शेयर में तेजी संभव है। Q4 में मुनाफा 371 करोड़ रुपये से घटकर 369 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 3,684 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,929 करोड़ रुपये रही
4. RATNAMANI METALS (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 112 करोड़ रुपये से बढ़कर 192 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 974 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,449 करोड़ रुपये रही
5. L&T (RED)
कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। शेयर में गिरावट की आशंका है। सालाना आधार पर Q4 में EBITDA मार्जिन 12.3% से घटकर 11.7% रही
6-HDFC BANK (Green)
बेहतर ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर में तेजी संभव है। शेयर में कल की तेजी आज भी जारी रहने का अनुमान है
7. SAGAR CEMENTS (Green)
कंपनी Q4 में घाटे से मुनाफे में आई। सालाना आधार पर Q4 में कंपनी को 115 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 101 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q4 में आय 502 करोड़ रुपये से बढ़कर 622 करोड़ रुपये रही
8. INTERGLOBE AVIATION (Green)
गो फर्स्ट और स्पाइसजेट की खबरों की वजह से शेयर में तेजी संभव है
9. INDOSTAR CAPITAL FINANCE (Green)
शेयर में कल की तेजी आज भी जारी रहने का अनुमान है। कल शेयर में करीब 5% की तेजी दर्ज हुई
10. SRF (Green)
मैनेजमेंट की कमेंट्री अच्छी रही। शेयर में मोमेंटम रहने की संभावना है
Stimul-T LLC ने दिवालिया याचिका दायर की। Stimul-T LLC लाइसेंस-61 की होल्डिंग कंपनी है। रूसी लाइसेंस-61 होल्डिंग कंपनी में ऑयल इंडिया की 50% हिस्सेदारी है
2- MAS FINANCIAL (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 24% बढ़ा। मुनाफा 46 करोड़ रुपये से बढ़कर 56 करोड़ रुपये रहा। Q4 में NII में 35% की बढ़त रही। ये 97 करोड़ रुपये से बढ़कर 131 करोड़ रुपये रही
3-HUL (Green)
नीलसन IQ डेटा के मुताबिक Q4 FY23 में FMCG इंडस्ट्री में की ग्रोथ10% रही। Q4 FY23 में FMCG इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ 3.1% रही। 6 क्वार्टर में रूरल FMCG ग्रोथ पहली बार पॉजिटिव रही। साल 2023 के लिए भारत की FMCG ग्रोथ 7%-9% रहने का अनुमान है
4-ITC (Green)
नीलसन IQ डेटा के मुताबिक Q4 FY23 में FMCG इंडस्ट्री में की ग्रोथ10% रही। Q4 FY23 में FMCG इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ 3.1% रही। 6 क्वार्टर में रूरल FMCG ग्रोथ पहली बार पॉजिटिव रही। साल 2023 के लिए भारत की FMCG ग्रोथ 7%-9% रहने का अनुमान है
5-HAL (Green)
शेयर में कल करीब 1.5% की तेजी दर्ज की गई। शेयर में कल की तेजी आज भी जारी रहने का अनुमान है
6-INDUS TOWER (Red)
इस स्टॉक में दबाव में कारोबार होने की आशंका है
7-AXIS BANK
बेहतर ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर में तेजी संभव है। शेयर में कल की तेजी आज भी जारी रहने का अनुमान है
8-PERSISTENET SYSTEM (Green)
नैस्डेक 127 अंकों की तेज के साथ बंद हुआ। Nasdaq की तेजी से इस स्टॉक मे तेजी आने की संभावना है
9-COFORGE (Green)
नैस्डेक 127 अंकों की तेज के साथ बंद हुआ। Nasdaq की तेजी से इस स्टॉक मे तेजी आने की संभावना है
10-HPCL (Green)
इस स्टॉक मे तेजी में कारोबार होने की संभावना है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)