HDFC-HDFC Bank merger:एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बुधवार को कहा कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के कंट्रोल में प्रस्तावित बदलाव को अंतिम मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सेबी ने एचडीएफसी एएमसी को सेबी (वैकल्पिक निवेश कोष) विनियम, 2012 के अन्य सभी प्रावधानों और उसके तहत जारी परिपत्रों का अनुपालन सुनिश्चित करने की भी सलाह दी है। यह मंजूरी एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक में विलय का रास्ता आसान करने में मदद करेगी। यह विलय अगले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।
एचडीएफसी बैंक ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि सेबी ने एचडीएफसी लिमिटेड की सहायक कंपनी और एचडीएफसी एएमसी एआईएफ II की निवेश प्रबंधक (investment manager) एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (HDFC Asset Management Company) को 10 मई, 2023 को जारी अपने पत्र के माध्यम से ये जानकारी दी है कि एचडीएफसी एएमसी के नियंत्रण में प्रस्तावित बदलाव के लिए उसने अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है।
एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में विलय भारत के कॉर्पोरेट इतिहास का अब तक सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन
बता दें कि एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में विलय भारत के कॉर्पोरेट इतिहास का अब तक सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन माना जा रहा है। एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल 4 अप्रैल को लगभग 40 अरब अमरीकी डालर के सौदे में देश की सबसे बड़ी हाउसिंग लोन कंपनी एचडीएफसी के अपने साथ विलय के लिए सहमति व्यक्त की थी। इस विलय को बाद देश में एक दिग्गज फाइनेंशियल सर्विस कंपनी बनेगी जिसका कम्बाइंड एसेट बेस करी 18 लाख करोड़ रुपए का होगा।
एचडीएफसी बैंक पब्लिक शेयरधारकों की हिस्सेदारी 100 फीसदी होगी
एक बार डील के प्रभावी होने के बाद, एचडीएफसी बैंक पब्लिक शेयरधारकों की हिस्सेदारी 100 फीसदी होगी। जबकि विलय के बाद बनी कंपनी में एचडीएफसी के मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी 41 फीसदी होगी। इस विलय को लिए हुए करार के तहत एचडीएफसी के प्रत्येक शेयरधारक को अपने प्रति 25 शेयर के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे।