इंश्योरेंस शेयरों में 2-3 साल के नजरिए से करें निवेश, खूब बनेगा पैसा: कृष्ण कुमार कारवा

कृष्ण कुमार कारवा ने कहा कि टू-व्हीलर स्पेस में रिप्लेसमेंट साइकल बड़े पैमाने पर जोर पकड़ रहा है। आगे इस सेक्टर के नतीजे भी मजबूत रहने की संभावना है। कारवा का ये भी मानना है कि ऑटो सेक्टर में नए-नए उत्पाद लॉन्च होने के चलते पैसेंजर वाहन बिक्री में मजबूत बढ़त की उम्मीद है। हालांकि उनको कमर्शियल वाहनों की बिक्री में मंदी की आशंका नजर आती है। वहीं, बीमा क्षेत्र लगभग तीन से चार सालों से ठहराव की स्थिति में है। लेकिन अब मूल्यांकन आकर्षक होने के साथ ये सेक्टर अच्छा नजर आ रहा है

अपडेटेड May 10, 2023 पर 6:02 PM
Story continues below Advertisement
टू-व्हीलर स्पेस में रिप्लेसमेंट साइकल बड़े पैमाने पर जोर पकड़ रहा है। आगे इस सेक्टर के नतीजे भी मजबूत रहने की संभावना है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एमके ग्लोबल (Emkay Global) के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार कारवा (Krishna Kumar Karwa) का कहना कि अच्छे तिमाही नतीजों और कुछ बैंकों के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद पूरे सेक्टर पर नजर डालें तो सेक्टर में बहुत कम अर्निंग अपग्रेड देखने को मिला है। इससे ये पता चलता है कि भले ही पूरे बैंकिंग सेक्टर में पिछले 30-45 दिनों में निचले स्तर से अच्छी तेजी आई हो लेकिन अर्निंग के मामले में अभी भी सुधार की गुंजाइश बची हुई है। कृष्ण कुमार कारवा ने ये बातें CNBC TV18 के साथ हुई एक बातचीत में कही हैं।

    बता दें कि एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। एचडीएफसी बैंक के 15 अप्रैल को आए 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही को नतीजों के मुताबिक इसका कंसोलीडेटेड शुद्ध में 21 फीसदी की बढ़त के साथ 12594.5 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं, इसकी ब्याज आय में 20.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

    इसी तरह 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे में लगभग 30 फीसदी की सालाना बढ़त देखने को मिली है और ये 9121.9 करोड़ रुपये पर रहा है।


    पैसेंजर वाहन बिक्री में मजबूत बढ़त की उम्मीद

    ऑटो सेक्टर की बात करते हुए कृष्ण कुमार कारवा ने कहा कि टू-व्हीलर स्पेस में रिप्लेसमेंट साइकल बड़े पैमाने पर जोर पकड़ रहा है। आगे इस सेक्टर के नतीजे भी मजबूत रहने की संभावना है। कारवा का ये भी मानना है कि ऑटो सेक्टर में नए-नए उत्पाद लॉन्च होने के चलते पैसेंजर वाहन बिक्री में मजबूत बढ़त की उम्मीद है। हालांकि उनको कमर्शियल वाहनों की बिक्री में मंदी की आशंका नजर आती है।

    Market outlook: उतार चढ़ाव के बाद सुधर कर बंद हुआ बाजार, जानिए 11 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

    बीमा क्षेत्र लगभग तीन से चार सालों के ठहराव के बाद लग रहा अच्छा

    CNBC TV18 के साथ हुई इस बातचीत में कृष्ण कुमार कारवा ने यह भी कहा कि बीमा क्षेत्र लगभग तीन से चार सालों से ठहराव की स्थिति में है। लेकिन अब मूल्यांकन आकर्षक होने के साथ ये सेक्टर अच्छा नजर आ रहा है। उनका सुझाव है कि इस सेक्टर में अब 2-3 साल के नजरिए से निवेश करना चाहिए। आगे बीमा क्षेत्र में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।