Market outlook: उतार चढ़ाव के बाद सुधर कर बंद हुआ बाजार, जानिए 11 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today:घरेलू बाजार आज हरे और लाल निशान के बीच ऊपर नीचे होते हुए फ्लैटलाइन के आसपास कारोबार किया। निवेशकों की नजर अमेरिकी बाजार की अनिश्चितताओं पर लगी हुई है। ऐसे में आज ट्रेडर कोई साफ दिशा पकड़ने से परहेज करते दिखे। ग्लोबल स्तर पर निवेशकों की नजर अब अमेरिकी के महंगाई आंकड़ों पर लगी हुई है। राजकोषीय चिंताओं पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी राजनीतिक नेताओं की बैठक पर भी निवेशकों की नजर है। अमेरिका में मांग में कमजोरी की आशंका के चलते कच्चे के स्टॉक में भारी बढ़त हुई है

अपडेटेड May 10, 2023 पर 9:23 PM
Story continues below Advertisement
हमें बाजार में एक अच्छा कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। जल्द निफ्टी फिर से तेजी पकड़ता दिखेगा। जब तक निफ्टी में 18050 का स्तर नहीम टूटता ट्रेडर्स को गिरावट में खरीदारी की रणनीति पर कायम रहना चाहिए

Stock market: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ है। आज सबसे ज्यादा खरीदारी मीडिया और रियल्टी शेयरो में रही। वहीं, PSU बैंकिंग और मेटल शेयरो में गिरावट देखी गई। निफ्टी 18300 का स्तर होल्ड करने में कामयाब रहा। आखिरी घंटे में निफ्टी बैंक में भी शानदार रिकवरी आई। आखिरी घंटे में निफ्टी बैंक करीब 150 अंक सुधरा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 179 अंक चढ़कर 61940 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 49 अंक बढ़कर 18315 पर बंद पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी बैंक 133 अंक चढ़कर 43331 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 17 अंक चढ़कर 32505 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी 

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी दिखी। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में खरीदारी रही। मार्केट ब्रेड्थ भी बुल्स के फेवर में रहा। लगभग 1800 शेयरों में तेजी आई। वहीं, 1601 शेयरों में गिरावट आई जबति 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी मजबूती रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 81.99 के स्तर पर बंद हुआ है।


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाजार ने आज हरे और लाल निशान के बीच ऊपर नीचे होते हुए फ्लैटलाइन के आसपास कारोबार किया। निवेशकों की नजर अमेरिकी बाजार की अनिश्चितताओं पर लगी हुई है। ऐसे में आज ट्रेडर कोई साफ दिशा पकड़ने से परहेज करते दिखे। ग्लोबल स्तर पर निवेशकों की नजर अब अमेरिकी के महंगाई आंकड़ों पर लगी हुई है। राजकोषीय चिंताओं पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी राजनीतिक नेताओं की बैठक पर भी निवेशकों की नजर है। अमेरिका में मांग में कमजोरी की आशंका के चलते कच्चे तेल के स्टॉक में भारी बढ़त हुई है। अमेरिका में मंदी के चलते कारोबारी गतिविधियों में कमजोरी आने का अंदाजा है। जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं।

11 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

चॉइस ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट अमेय रणदिवे (Ameya Randive) ने कहा कि आज बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में बाजार अच्छी रिकवरी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। खास बात ये है कि निफ्टी पिछले सप्ताह में कई प्रयास करने के बाद सफलतापूर्वक 18300 के अहम स्तर को पार करने में कामयाब रहा है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक बुलिश ड्रैगनफ्लाई डोजी पैटर्न बनाया है। ये बाजार में बुल्स की तरफ से हुई मजबूत खरीदारी का संकेत देता है। इसके साथ ही ये बाजार में तेजी कायम रहने के संकेत भी दे रहा है। ऐसे में बाजार में तेजी बरकरार रहने की संभावना है। निफ्टी के लिए 18150-18200 के स्तरों मजबूत सपोर्ट है। जबकि ऊपरी की तरफ 18350 का स्तर पार करने पर निफ्टी 18500-18600 की तरफ जाता दिख सकता है।

रियल एस्टेट एंसिलरी स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई, टायर, सीमेंट, ऑटो और हॉस्पिटैलिटी शेयरों पर भी रहे नजर

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार आज एक और कारोबारी सत्र में कंसोलीडेट होते हुए मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। शुरुआती बढ़त के बाद निफ्टी एक सीमित दायरे में घूमता रहा और अंत में 18315.10 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर भी यह एक सुस्त कारोबारी सत्र था। हालांकि रियल्टी, एनर्जी और ऑटो के चुनिंदा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ब्रॉडर इंडेक्स में भी सुस्त कारोबार हुआ और ये लगभग पूरी तरह से सपाट बंद हुए।

हमें बाजार में एक अच्छा कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। जल्द निफ्टी फिर से तेजी पकड़ता दिखेगा। जब तक निफ्टी में 18050 का स्तर नहीं टूटता ट्रेडर्स को गिरावट में खरीदारी की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। हालांकि स्टॉक चयन में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि हमें अलग-अलग सेक्टरों के भीतर भी मिलाजुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।