डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) के शेयरों में 11 मई को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। कंपनी द्वारा अपने Q4 नतीजे पोस्ट करने के एक दिन बाद स्टॉक फिसल गया। चौथी तिमाही के लिए दवा निर्माता का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि में 87.5 करोड़ रुपये से 10 गुना बढ़कर 959.2 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन फिर भी बाजार के अनुमान 1,093.6 करोड़ रुपये से पिछड़ गया। ब्रोकरेज ने भी कंपनी के ग्रोथ पाथ पर चिंता जताई है। चौथी तिमाही को बड़े पैमाने पर अनुकूल आधार, ब्रांड सौदों और विकसित बाजारों में मजबूत आकर्षण से सहायता मिली। हालांकि इस बड़ी छलांग के बावजूद शुद्ध मुनाफा बाजार के अनुमान 1,093.6 करोड़ रुपये से कम रहा।
