EICHER MOTORS के नतीजे हर पैमाने पर रहे अच्छे, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक के खरीदें या बेचें

EICHER MOTORS के पहली तिमाही के नतीजे हर पैमाने पर अच्छे रहे। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 50 परसेंट से ज्यादा का उछाल आया। कंपनी की आय और मार्जिन भी उम्मीद से अच्छे रहे। घरेलू मोटरसाइकिल मार्केट शेयर कंपनी की हिस्सेदारी 8.2% बढ़ी। कंपनी का 125cc सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़कर 32.9% रहा

अपडेटेड Aug 04, 2023 पर 11:13 AM
Story continues below Advertisement
EICHER MOTORS पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 4,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    EICHER MOTORS share price: आयशर मोटर्स (EICHER MOTORS) के पहली तिमाही के नतीजे हर पैमाने पर अच्छे रहे। आयशर मोटर्स के पहली तिमाही के नतीजों के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के मुनाफे में 50 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कंपनी की आय और मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर रही। कंपनी का घरेलू मोटरसाइकिल मार्केट शेयर 8.2% बढ़ा। 125cc सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा। 125cc सेगमेंट में मार्केट शेयर 32.9% रहा। कंपनी के अच्छे नतीजों के चलते ये स्टॉक आज ब्रोकरेजेज के रडार पर आ गया है। जेफरीज इस ऑटो स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि यूबीएस ने इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है।

    BROKERAGES ON EICHER MOTORS

    JEFFERIES ON EICHER MOTORS

    जेफरीज ने आयशर मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 EBITDA सालाना आधार पर 23% बढ़कर अनुमान से 6% अधिक रहा। पहली तिमाही में ये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। RE वॉल्यूम में साल-दर-साल 22% की वृद्धि हुई। जबकि EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 130 bps तक बढ़ा। ब्रोकरेज के इसमें इंडस्ट्री प्रीमयमाइजेशन और निर्यात बढ़ने की संभावना दिख रही है। हालांकि RE को प्रतिस्पर्धा की एक नई लहर का सामना करना पड़ रहा है।


    ZOMATO ने घाटे से निकलकर दर्ज किया मुनाफा, 6 ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

    UBS ON EICHER MOTORS

    यूबीएस ने आयशर मोटर्स पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3500 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1FY24 उम्मीद के मुताबिक रहा है। क्या बाजार सचमुच फैल रहा है? रॉयल एनफील्ड के प्रॉफिट पूल के बाद इसमें प्रतिस्पर्धा आ रही है।

    Q1FY24 वीक मिक्स के बावजूद ग्रॉस मार्जिन बेहतर नजर आई है।

    आयशर मोटर्स: CV सेगमेंट

    कंपनी के कमर्शियल सेगमेंट में नजर डालें तो कंपनी ने Q1 में रिकॉर्ड 19,571 गाड़ियां बेची। बस सेगमेंट में 4907 गाड़ियां बेची। L&MCV सेगमेंट में मार्केट शेयर 36.9% रहा। बस सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़कर 24.7% हुआ। वहीं हेवी ड्यूटी ट्रक सेगमेंट में मार्केट शेयर 8.5% हुआ।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।