EICHER MOTORS share price: आयशर मोटर्स (EICHER MOTORS) के पहली तिमाही के नतीजे हर पैमाने पर अच्छे रहे। आयशर मोटर्स के पहली तिमाही के नतीजों के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के मुनाफे में 50 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कंपनी की आय और मार्जिन भी उम्मीद से बेहतर रही। कंपनी का घरेलू मोटरसाइकिल मार्केट शेयर 8.2% बढ़ा। 125cc सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा। 125cc सेगमेंट में मार्केट शेयर 32.9% रहा। कंपनी के अच्छे नतीजों के चलते ये स्टॉक आज ब्रोकरेजेज के रडार पर आ गया है। जेफरीज इस ऑटो स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि यूबीएस ने इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है।
