Get App

FEDERAL BANK का मुनाफा 40% बढ़ा, जानिये कमाई के लिए ब्रोकरेज फर्मों ने क्या बनाई रणनीति

FEDERAL BANK पर सिटी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 160 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक की NIM निराशाजनक रही। जबकि क्रेडिट लागत नियंत्रित रही। एडवांसेज ग्रोथ ब्रॉड बेस्ड नजर आये। बैंक की होलसेल डिपॉजिट में और वृद्धि हुई है। मैनेजमेंट ने Q2 के आगे NIM सुधार के लिए गाइडेंस दिया है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 14, 2023 पर 11:20 AM
FEDERAL BANK का मुनाफा 40% बढ़ा, जानिये कमाई के लिए ब्रोकरेज फर्मों ने क्या बनाई रणनीति
FEDERAL BANK पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 145 रुपये प्रति शेयर तय किया है

फेडरल बैंक (FEDERAL BANK) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक बैंक का मुनाफा 854 करोड़ रुपए रहा है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 601 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर पहली तिमाही में बैंक के मुनाफे में 42.2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1918 करोड़ रुपए रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की ब्याज आय 1604.5 करोड़ रुपए रही। इसका NNPA बिना बदलाव के 0.69% रहा। जबकि प्रोविजनिंग 116.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 155.6 करोड़ रुपये रही।

BROKERAGES ON FEDERAL BANK

CITI ON FEDERAL BANK

सिटी ने फेडरल बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 160 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि NIM निराशाजनक रही, ग्रोथ/फीस आरामदायक रही जबकि क्रेडिट लागत नियंत्रित रही। एडवांसेज ग्रोथ ब्रॉड बेस्ड है और होलसेल डिपॉजिट में और वृद्धि हुई है। प्रबंधन ने Q2 के आगे NIM सुधार के लिए गाइड किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें