GODREJ CONSUMER का Q1 FY24 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 7.6% घटकर 318.8 करोड़ रुपये रहा। रेवन्यू 10.4% बढ़कर 3,448.9 करोड़ रुपये रही। घरेलू ब्रांडेड वॉल्यूम ग्रोथ 12% रही जबकि इसके 11-12% रहने अनुमान था। HUL, ब्रिटानिया के मुकाबले वॉल्यूम ग्रोथ अच्छी रही। स्टैम्प ड्यूटी खर्च से मुनाफे पर असर देखने को मिला। कंपनी की ग्रॉस मार्जिन 46.4% से बढ़कर 53.7% रही। विज्ञापन पर खर्च 6.4% से बढ़कर 9.3% हुआ। आज कंपनी के स्टॉक पर नोमुरा, मॉर्गन स्टैनली और सीएलएसए ने अलग-अलग रेटिंग दी है। हालांकि नोमुरा ने स्टॉक पर बुलिश राय दी है।
आज सुबह 10.25 बजे कंपनी का स्टॉक 1.75 प्रतिशत या 18 रुपये गिरकर 1012.35 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
BROKERAGES ON GODREJ CONSUMER
NOMURA ON GODREJ CONSUMER
नोमुरा ने गोदरेज कंज्यूमर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1225 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1FY24 नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे। कंपनी का अपने समकक्ष कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा। समकक्ष कंपनियों से बेहतर निवेश और नई पहल से पॉजिटिव रिजल्ट मिलते रहेंगे। नायरा के डीवैल्यूएशन से कुल बिक्री वृद्धि पर 200 बीपीएस का असर पड़ेगा। नायरा असर को ध्यान में रखते हुए FY24/25 EPS अनुमान में -4%/-2% की कटौती की है।
MORGAN STANLEY ON GODREJ CONSUMER
मॉर्गन स्टैनली ने गोदरेज कंज्यूमर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1072 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1FY24 के नतीजे अनुमान से चूक गये। हालांकि परफॉर्मेंस CGPL की उम्मीदों से आगे था। कंपनी ने FY24 के लिए अपने लक्ष्य को बनाए रखा है। ग्रोथ, मार्जिन और क्षमता निवेश में सुधार करने का ट्रेंड पॉजिटिव है। नाइजीरियाई मुद्रा का अवमूल्यन ग्रोथ को प्रभावित करेगा।
सीएलएसए ने गोदरेज कंज्यूमर पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1040 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि भारत में 10% की जैविक मात्रा वृद्धि के साथ कंसोलिडेटेड रेवन्यू में वृद्धि हुई। कंपनी के ग्रॉस मार्जिन में भौतिक रूप से विस्तार हुआ। वहीं विज्ञापन खर्च में वृद्धि के कारण EBITDA मार्जिन अनुमान से नीचे रहा। कॉन्स्टैंट करेंसी के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में 15% की वृद्धि हुई। उनका मानना है कि नाइजीरियाई नायरा के महत्वपूर्ण अवमूल्यन का आने वाली तिमाहियों में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)