Get App

GODREJ CONSUMER का मुनाफा घटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें

GODREJ CONSUMER पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। शेयर का लक्ष्य 1225 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1FY24 नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे। उनके मुताबिक समकक्ष कंपनियों से बेहतर निवेश और नई पहल से पॉजिटिव रिजल्ट मिलते रहेंगे। नायरा के डीवैल्यूएशन से कुल बिक्री वृद्धि पर 200 बीपीएस का असर पड़ेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 10:44 AM
GODREJ CONSUMER का मुनाफा घटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें
GODREJ CONSUMER पर सीएलएसए ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1040 रुपये तय किया है

GODREJ CONSUMER का Q1 FY24 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 7.6% घटकर 318.8 करोड़ रुपये रहा। रेवन्यू 10.4% बढ़कर 3,448.9 करोड़ रुपये रही। घरेलू ब्रांडेड वॉल्यूम ग्रोथ 12% रही जबकि इसके 11-12% रहने अनुमान था। HUL, ब्रिटानिया के मुकाबले वॉल्यूम ग्रोथ अच्छी रही। स्टैम्प ड्यूटी खर्च से मुनाफे पर असर देखने को मिला। कंपनी की ग्रॉस मार्जिन 46.4% से बढ़कर 53.7% रही। विज्ञापन पर खर्च 6.4% से बढ़कर 9.3% हुआ। आज कंपनी के स्टॉक पर नोमुरा, मॉर्गन स्टैनली और सीएलएसए ने अलग-अलग रेटिंग दी है। हालांकि नोमुरा ने स्टॉक पर बुलिश राय दी है।

आज सुबह 10.25 बजे कंपनी का स्टॉक 1.75 प्रतिशत या 18 रुपये गिरकर 1012.35 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

BROKERAGES ON GODREJ CONSUMER

NOMURA ON GODREJ CONSUMER

सब समाचार

+ और भी पढ़ें