Grasim Share Price: ग्रासिम इंडस्ट्रीज के तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे। कंपनी Q3 में मुनाफे से घाटे में आई। कंपनी के 236 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 169 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। सालाना आधार पर कपंनी का रेवन्यू 26.9% बढ़कर 8,120 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 6,400 करोड़ रुपये रहा था। कपंनी का EBITDA 48.2% घटकर 270.6 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 522.6 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की मार्जिन सालाना आधार पर 8.2 परसेंट से गिरकर 3.3 परसेंट रही। ये स्टॉक आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आ गया है। जेफरीज ने इस पर खरीदारी की राय दी है जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है।
Grasim का शेयर कल बाजार बंद होने के साथ लाल निशान में चला गया। बाजार के बंद होने के समय ये शेयर 0.58 प्रतिशत या 14.35 रुपये गिर कर 2473.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2877.75 रुपये रहा है जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1733.25 रुपये रहा है
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ग्रासिम इंडस्ट्रीज पर बुलिश हो गये हैं। जेफरीज ने ग्रासिम पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 में EBITDA अनुमान से कम रहा। कंपनी के VSF के कमजोर होने से मुनाफे पर असर देखने को मिला। तिमाही आधार पर कंपनी के न्यू बिजनेस रेवेन्यू में 52% का उछाल देखने को मिला। पेंट कैपेक्स के 90% पर पहुंचने से कर्ज में बढ़ोतरी हुई है।
मॉर्गन स्टैनली ने ग्रासिम पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 2950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 EBITDA अनुमान से कम रहा। इसके पेंट सेगमेंट में अच्छी डिमांड देखने को मिली। कास्टिक सोडा सेल्स वॉल्यूम में सालाना आधार पर 1% की बढ़ोतरी नजर आई है। कास्टिक सोडा सेल्स वॉल्यूम अनुमान से 4% ज्यादा नजर आया है। कंपनी ने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)