Grasim Share Price: ग्रासिम इंडस्ट्रीज के तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे। कंपनी Q3 में मुनाफे से घाटे में आई। कंपनी के 236 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 169 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। सालाना आधार पर कपंनी का रेवन्यू 26.9% बढ़कर 8,120 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 6,400 करोड़ रुपये रहा था। कपंनी का EBITDA 48.2% घटकर 270.6 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 522.6 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की मार्जिन सालाना आधार पर 8.2 परसेंट से गिरकर 3.3 परसेंट रही। ये स्टॉक आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आ गया है। जेफरीज ने इस पर खरीदारी की राय दी है जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है।
