HCL TECH की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों से जाने स्टॉक को खरीदें या बेचें

HCL TECH पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1450 रुपये से घटाकर 1,400 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रेवन्यू गाइडेंस मे कटौती निगेटिव है लेकिन इसकी उम्मीद थी। अनुमान में कटौती के बावजूद FY24 में रेवन्यू और EBIT ग्रोथ बड़े प्रतिस्पर्धियों से बेहतर रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 11:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HCL Tech पर नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एचसीएल टेक (HCL TECH) के दूसरी तिमाही के नतीजे फीके रहे। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। आगे भी हालात चुनौती से भरे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि कंपनी का मुनाफा 8.4% बढ़कर 3,832 करोड़ रुपये रहा। जबकि रेवन्यू 1.4% बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 6 से 8% की रेंज से घटाकर 4 से 5% किया है। FY24 के लिए कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 6-8% से घटाकर 4.5% किया है। वहीं FY24 के लिए सर्विस रेवेन्यू गाइडेंस 4.5-5.5% किया है। FY24 के लिए मार्जिन गाइडेंस 18-19% पर कायम रखा है। ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर मिली-जुली राय दी है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    BROKERAGE ON HCL TECH

    MS ON HCL TECH

    मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1450 रुपये से घटाकर 1,400 रुपये तय किया है। रेवन्यू गाइडेंस मे कटौती निगेटिव है लेकिन काफी हद तक इसकी उम्मीद थी। निवेशकों का मुख्य फोकस कंपनी की बेहतर H2 पेश करने क्षमता पर होगा। अनुमान में कटौती के बावजूद उम्मीद है कि FY24 में रेवन्यू और EBIT ग्रोथ बड़े प्रतिस्पर्धियों से बेहतर रह सकती है।


    INFOSYS के नतीजे रहे अच्छे, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

    Nomura On HCL Tech

    नोमुरा ने एचपीसीएल पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q2FY24 के नतीजे ग्रोथ से चूक गये। मार्जिन भी अनुमान से कम रही। गैरजरूरी डिमांड में गिरावट से नुकसान होने लगा है। CC में FY24 के लिए रेवन्यू गाइडेंस को सालाना 6-8% से घटाकर 5-6% किया गया। FY24-26 के लिए ईपीएस 1% कम रखा गया है।

    Bernstein On HCL Tech

    बर्नस्टीन ने एचसीएल टेक पर कहा है कि ये मार्केट परफॉर्म के हिसाब से परफॉर्म करेगा। इसका टारगेट 1,135 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मार्जिन उम्मीद से अच्छी होने के बावजूद रेवन्यू में कमी के साथ कंपनी का तिमाही में प्रदर्शन मिला जुला रहा। इसका कुल रेवन्यू 3,225 मिलियन डॉलर रहा। EBIT मार्जिन 18.5% रहा। कंपनी की कुल नई डील्स अच्छी रही इसमें सालाना आधार पर 65 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। इसका EBIT मार्जिन गाइडेंस 18% से 19% के बीच बरकरार रहा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।