INFOSYS के नतीजे रहे अच्छे, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

Infosys पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1640 रुपये से घटाकर 1600 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में इंफोसिस मजबूत EBIT ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में दिख रहा है। कंपनी बेहतर रेवन्यू ग्रोथ और मार्जिन में सुधार के जरिए अच्छी स्थिति में नजर आ रही है

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 10:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Infosys पर बर्नस्टीन ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,580 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इंफोसिस (INFOSYS) के Q2 नतीजे अच्छे आये हैं। कंपनी की डॉलर आय और मार्जिन अनुमान से बेहतर रहे। हालांकि कंपनी ने आगे की चुनौतियों के मद्देनजर ग्रोथ गाइडेंस घटाया है। INFOSYS का ADR 6% से ज्यादा फिसला है। कंपनी का Q2 में CC रेवेन्यू ग्रोथ 2.3% रहा जबकि इसके 1% रहने का अनुमान था। कंपनी ने 18 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। दूसरी तिमाही में एट्रिशन रेट 17.3% से घटकर 14.6% रहा। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस घटाया है। रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 1-3.5% से कम करके 1-2.5% किया है। आज इस स्टॉक पर कमाई करने के लिए 3 ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी रणनीति बताई है। जानते है स्टॉक पर ब्रोकरेजेज का नजरिया-

    BROKERAGE ON INFOSYS

    NOMURA ON INFOSYS

    नोमुरा ने इंफोसिस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है उनका कहना है कि FY24 के लिए रेवन्यू गाइडेंस में कटौती ने Q2FY24 में मजबूत एक्जीक्यूशन को प्रभावित किया। गाइडेंस को कम करना गैरजरूरी डिमांड में कमी और स्लो डिसीजन मेकिंग को दर्शाता है। FY24 में EBIT मार्जिन 20-22% के गाइडेड बैंड के मध्य में रहने की संभावना है। FY24-26 EPS में 1-2% बदलाव दिख सकता है।


    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    MS On Infosys

    मॉर्गन स्टैनली ने इंफोसिस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 1640 रुपये से घटाकर 1600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में इंफोसिस मजबूत EBIT ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में दिख रहा है। बेहतर रेवन्यू ग्रोथ और मार्जिन में सुधार के जरिए कंपनी अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। निकट भविष्य में P/E Multiples में कमी आने की उम्मीद है।

    Bernstein On Infosys

    बर्नस्टीन ने इंफोसिस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,580 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे बड़ी डील की है। ये अब तक की सबसे बड़ी डील है जो कि 7.7 अरब डॉलर से ज्यादा है। कंपनी की उम्मीदों से काफी ज्यादा है। कंपनी ने कठिन मैक्रो पर भी प्रकाश डाला है। गाइडेंस कटौती पर स्टॉक में निगेटिव प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा सकती है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।