Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- HCL TECHNOLOGIES पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया। कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। दूसरी तिमाही में मुनाफा 8% बढ़कर 3,832 करोड़ रुपये हुआ। वहीं दूसरी तिमाही में आय 1% बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये हुई। रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस FY24 के लिए 6-8% से घटाकर 4.5% किया

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 8:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TECH MAHINDRA पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि IT कंपनियों के कमजोर नतीजों का असर शेयर पर दिख सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- आज HDFC LIFE के नतीजे आएंगे। कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम 14% से ज्यादा बढ़कर 15000 करोड़ के पार निकल सकता है। वहीं VALUE OF NEW BUSINESS में 12% की बढ़त संभव है।, लेकिन VNB मार्जिन में हल्का दबाव दिख सकता है।

    इसकी वजह से आज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HCL TECHNOLOGIES और TECH MAHINDRA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) HCL TECHNOLOGIES (Red)


    कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। Q2 में मुनाफा 8% बढ़कर 3,832 करोड़ रुपये हुआ। Q2 में आय 1% बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये हुई। FY24 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 6-8% से घटाकर 4.5% किया। FY24 के लिए सर्विस रेवेन्यू गाइडेंस 4.5-5.5% रहा। FY24 के लिए मार्जिन गाइडेंस 18-19% पर कायम रखा

    2) WIPRO (Red)

    नतीजों से पहले शेयर में दबाव दिख सकता है। 18 अक्टूबर को कंपनी के नतीजे आएंगे

    3) DR REDDYS (Red)

    USFDA को हैदराबाद के बाचुपल्ली प्लांट में 9 आपत्तियां मिलीं। 4 से 12 अक्टूबर के बीच USFDA ने प्लांट की जांच की

    4) ANGEL ONE (Green)

    Q2 में आय 41% बढ़कर 1,048 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 43% बढ़कर 304 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBITDA 40% बढ़कर 443 करोड़ रुपये रहा

    5) ANAND RATHI WEALTH (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 43 करोड़ रुपये से बढ़कर 57.5 करोड़ रुपये रहा। Q2 में कंसोलिडेटेड आय 136 करोड़ रुपये से बढ़कर 183 करोड़ रुपये रही

    6) ASIAN HOTELS NORTH (Green)

    वन्दना जातिया फैमली ट्रस्ट ने 8.17 लाख शेयर खरीदे

    7) RITES (Green)

    भारत सरकार ने कंपनी को नवरत्न का दर्जा देने का फैसला किया

    8) IRCON (Green)

    भारत सरकार ने कंपनी को नवरत्न का दर्जा देने का फैसला किया

    9) SJVN (Green)

    राजस्थान में 600 करोड़ रुपये का 100 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला

    10) BGR ENERGY (Green)

    मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स से 113 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    HCL Tech में जल्द बढ़ने वाली है सैलरी, लेकिन इन एंप्लॉयीज को नहीं मिलेगा फायदा

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- INFOSYS (Red)

    तिमाही आधार पर Q2 में मुनाफा 5,945 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,212 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 37,933 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,994 करोड़ रुपये रही। Q2 में EBIT 7,891 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,274 करोड़ रुपये रहा। Q2 में EBIT मार्जिन 20.8% से बढ़कर 21.2% रही। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस घटाया। रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 1-3.5% से कम करके 1-2.5% किया। EBIT मार्जिन गाइडेंस 20-22% की रेंज में बरकरार है

    2- TECH MAHINDRA (Red)

    IT कंपनियों के कमजोर नतीजों का असर शेयर पर दिख सकता है। 25 अक्टूबर को कंपनी के Q2 नतीजे आएंगे। 2024 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट जा सकती है

    3- BIRLASOFT (Red)

    IT कंपनियों के कमजोर नतीजों का असर शेयर पर दिख सकता है। 25 अक्टूबर को कंपनी के Q2 नतीजे आएंगे। 2024 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट जा सकती है

    4-PANACEA BIO (Red)

    USFDA को कंपनी के बद्दी प्लांट में 9 आपत्तियां मिलीं। USFDA ने कंपनी को ‘FDA फॉर्म 483’ जारी किया

    5- MAHINDRA LIFESPACE (Green)

    कंपनी ने पुणे के वाघोली में 5.38 एकड़ जमीन खरीदी

    6-BANK OF BARODA (Red)

    बैंक ने माना Bob World एप पर कुछ अकाउंट में खामियां मिली हैं। गलतियां स्वीकार करने के बाद RBI की कार्रवाई हुई है। कई बैंक अकाउंट में गलत मोबाइल नंबर पाए गए हैं। RBI की आपत्तियों के बाद बैंक अंदरूनी ऑडिट कर रहा है

    7- GMR AIRPORTS (Green)

    सालाना आधार पर यात्रियों की संख्या 23% बढ़ी। सालाना आधार पर उड़ानों की संख्या 14% बढ़ी

    8- GOKALDAS EXPORT (Green)

    Q2 में कैटामरैन वेंचर्स ने कंपनी में 1.2% हिस्सेदारी खरीदी

    9- GRASIM (GREEN)

    आज इस शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    10- Zaggle Prepaid (GREEN)

    आज इस शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।