एचसीएल टेक (HCL TECH) के दूसरी तिमाही के नतीजे फीके रहे। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। आगे भी हालात चुनौती से भरे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि कंपनी का मुनाफा 8.4% बढ़कर 3,832 करोड़ रुपये रहा। जबकि रेवन्यू 1.4% बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 6 से 8% की रेंज से घटाकर 4 से 5% किया है। FY24 के लिए कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 6-8% से घटाकर 4.5% किया है। वहीं FY24 के लिए सर्विस रेवेन्यू गाइडेंस 4.5-5.5% किया है। FY24 के लिए मार्जिन गाइडेंस 18-19% पर कायम रखा है। ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर मिली-जुली राय दी है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
