एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) का शुद्ध मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़कर 4,096 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के दौरान 19.61 प्रतिशत बढ़कर 26,700 करोड़ रुपये रहा। कॉन्सटैंट करेंसी के लिहास से कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 13.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। FY23 रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 14.5% से घटाकर 14% किया। जबकि CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 13.5-14.5% से घटाकर 13.5-14% किया। कंपनी ने FY23 EBIT मार्जिन गाइडेंस 19% से घटाकर 18.5% किया है। जबकि FY23 EBIT मार्जिन गाइडेंस रेंज 18-19% से घटाकर 18-18.5% किया है।
कल नतीजों के बाद आज एचसीएल टेक के स्टॉक में सुबह 9.42 बजे 2.49 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। ये स्टॉक 26.65 रुपये गिरकर 1045 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया।
सीएलएसए ने एचसीएल टेक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 1200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। नए डील्स में मजबूती देखने को मिली है। कंपनी से Q4 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसका वैल्यूएशन बेहतर है और डिविडेंड यील्ड आकर्षक है।
सिटी ने एचसीएल टेक पर राय देते हुए कहा है कि कंपनी की सर्विस बिजनेस का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा है। हालांकि इसके सॉफ्टवेयर बिजनेस ने सरप्राइज किया है। मैनेजमेंट ने इसके रेवन्यू और मार्जिन गाइडेंस को कम किया है। इस स्टॉक पर सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1035 रुपये तय किया है।
बर्नस्टीन ने एचसीएल टेक के शेयर का लक्ष्य 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q3 में मजबूत प्रदर्शन नजर आया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना गाइडेंस बरकरार रखा है।
जेपी मॉर्गन ने एचसीएल टेक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 880 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4 Guidance से लगता है कि CY23 में ग्रोथ धीमी रह सकती है। कंपनी CY23 में मोमेंटम लूज कर सकती है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )