इंफोसिस का स्टॉक नतीजों के बाद फिसला, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर निवेश राय

INFOSYS पर सिटी ने कहा है कि कंपनी का EBIT अनुमान के मुताबिक रहा है। इसका रेवन्यू अनुमान से ज्यादा रहा है। कंपनी के मीडियम टर्म आउटलुक पर मैनेजमेंट कॉन्फिडेंट नजर आया। ब्रोकरेज ने इस शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1665 रुपये तय किया है। सिटी ने FY24/25 के लिए EPS अनुमान 1% घटाया है

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 9:30 AM
Infosys पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1700 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस (INFOSYS) का मुनाफा दूसरी तिमाही के 6,021 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,586 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 23 तीसरी तिमाही में INFOSYS की कंसोलिडेटेड आय 36,538 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,318 करोड़ रुपये रही। जबकि इसी अवधि में INFOSYS का कंसोलिडेटेड EBIT बढ़कर 8,242 करोड़ रुपये रहा जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड EBIT 7,873 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में कंपनी की डॉलर आय दूसरी तिमाही की $455.5 करोड़ से बढ़कर $465.9 करोड़ रही। आज इस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउसेज ने इस पर अपना नजरिया पेश किया है। जानते हैं आईटी स्टॉक्स पर ब्रोकरेजेज की रेटिंग्स-

    आज बाजार खुलने पर सुबह 9.28 बजे ये स्टॉक 4.40 रुपये या 0.30 प्रतिशत गिरकर 1476.20 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

    BROKERAGES ON INFOSYS


    CLSA ON INFOSYS

    सीएलएसए ने इंफोसिस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की तीसरी तिमाही में रेवन्यू ग्रोथ अनुमान से अधिक रही। कंपनी द्वारा इस दौरान अच्छी और बड़ी डील्स की गई हैं। इन्होंने FY24/FY25 के लिए EPS अनुमान में मोटे तौर पर कोई बदलाव नहीं किया है। इस सेक्टर में सीएलएस की ये प्रिफर्ड पिक है।

    CITI ON INFOSYS

    सिटी ने इंफोसिस पर राय देते हुए कहा है कि कंपनी का EBIT अनुमान के मुताबिक रहा है। इसका रेवन्यू अनुमान से अधिक रहा है। मैनेजमेंट कंपनी के मीडियम टर्म आउटलुक पर कॉन्फिडेंट नजर आया। इन्होंने इस शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1665 रुपये तय किया है। उन्होंने इसका FY24/25 के लिए EPS अनुमान 1% घटाया है।

    इन 20 स्टॉक्स में दिखेगा इंट्राडे एक्शन जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    Bernstein On Infosys

    बर्नस्टीन ने इंफोसिस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1810 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किया है। इसका रेवन्यू अनुमान से अधिक रहा। इसकी ऑर्डर बुक मजबूत रही जबकि FY23 के लिए Guidance बढ़ाया है। अपने समकक्ष कंपनियों के मुकाबले इसने ज्यादा मार्केट शेयर हासिल किया है।

    JPMorgan On Infosys

    जेपी मॉर्गन ने इंफोसिस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY24 में सालाना आधार पर 6-8% CC ग्रोथ की उम्मीद है।

    MS On Infosys

    मॉर्गन स्टैनली ने इंफोसिस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,670 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसकी मार्जिन उम्मीद से कम रही। इसकी रिकवरी इसके समकक्षों के कमजोर रही है। कंपनी के मैनेजमेंट की कमेंट्री पर मिली-जुली नजर आई है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।