इन 20 स्टॉक्स में दिखेगा इंट्राडे एक्शन जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

SHRIRAM FINANCE पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Dynasty Acquisition श्रीराम फाइनेंस में 4.63% हिस्सा बेच सकती है। ये ब्लॉक डील 6% डिस्काउंट पर हो सकती है। Dynasty Acquisition कंपनी APAX पार्टनर की सब्सिडियरी कंपनी है। डील की साइज 2250 करोड़ रुपये आंकी गई है

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 8:38 AM
WIPRO पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि आज कंपनी के Q3 नतीजे आएंगे लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल आईटी सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों इंफोसिस और एचसीएल टेक नतीजे आये। इंफोसिस के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से कहीं अच्छे रहे। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 2.28% बढ़ा। कंपनी के मुनाफे में 9% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस भी बढ़ाकर 16.5% तक किया। वहीं HCL टेक के मुनाफे में 17% से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली। जबकि कंपनी के मार्जिन में भी सुधार नजर आया। आज इन दोनों स्टॉक्स के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। इसके साथ ही अन्य कुछ एक्शन वाले शेयर्स सीएनबीसी-आवाज़ के सीधा सौदा शो में सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके ट्रेडर्स और निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) INFOSYS (Green)

    Q3 में CC रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से बेहतर 2.4% रही। Q3 में Deal Wins $270 करोड़ से बढ़कर $330 करोड़ रही


    2) HCL TECH (Green)

    Q3 में मुनाफा 17.4% बढ़कर 4096 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 10 रुपये/शेयर डिविडेंड का ऐलान किया। डॉलर से आय 5.3% बढ़कर $324.4 करोड़ रही। जबकि मार्जिन बढ़कर 19.6% रही

    3) WIPRO (Green)

    आज कंपनी के Q3 नतीजे आएंगे, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    4) V-GUARD (Green)

    कंपनी ने सनफ्लेम एंटरप्राइजेज का 680 करोड़ में अधिग्रहण किया

    5) SHRIRAM FINANCE (RED)

    Dynasty Acquisition श्रीराम फाइनेंस में पूरा हिस्सा बेचेगी। Dynasty Acquisition 4.63% हिस्सा बेच सकती है। ब्लॉक डील 6% डिस्काउंट पर हो सकती है। Dynasty Acquisition APAX पार्टनर की सब्सिडियरी है। ब्लॉक डील में कोटक सिक्योरिटीज ब्रोकर नियुक्त हुआ है। डील की साइज 2250 करोड़ रुपये है। इसमें ग्रीन शू ऑप्शन शामिल है

    6) ANAND RATHI WEALTH (RED)

    Q3 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए। Q3 में आय 138 करोड़ रुपये, मुनाफा 43 करोड़ रुपये, EBITDA 62 करोड़ रुपये रहा

    7) RVNL (Green)

    कंपनी को साउथ रेलवे से 38.9 करोड़ का ऑर्डर मिला

    8) ITI (Green)

    कंपनी को केरल सरकार से 25 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    9) MUTHOOT FINANCE (Green)

    सोने का भाव COMEX पर $1900 के पार निकला। मई 2022 के बाद सोना $1900 के पार निकला। MCX पर सोने का भाव 56000 रुपये के करीब बरकरार है

    10) ONGC (Green)

    मांग बढ़ने की उम्मीद से क्रूड में उछाल नजर आया, ब्रेंट $83 के ऊपर पहुंच गया

    Stocks in the news: खबरों वाले शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-PERSISTENT SYSTEM (Green)

    हफ्तेभर से लगातार जारी तेजी आज भी बरकरार रहने की उम्मीद है। IT कंपनियों के अच्छे नतीजों का असर शेयर पर दिखने की उम्मीद है। 18 जनवरी को कंपनी अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी

    2-CYIENT (Green)

    Q3 में कंसो आय 1,396 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,618 करोड़ रुपये रही। Q3 में कंसो मुनाफा 79 करोड़ रुपये से बढ़कर 156 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBIT बढ़कर 213 करोड़ रुपये और मार्जिन बढ़कर 13.2% रही

    3-RENUKA SUGAR (Green)

    महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 6-7% तक घट सकता है। 2022-23 में महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन घट सकता है। अनियमित मानसून का गन्ने की खेती पर बुरा असर पड़ा है। एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल बढ़ा है

    4-UTTAM SUGAR (Green)

    महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 6-7% तक घट सकता है। 2022-23 में महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन घट सकता है। अनियमित मानसून का गन्ने की खेती पर बुरा असर पड़ा है। एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल बढ़ा है

    5-SHAKTHI SUGAR (Green)

    महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 6-7% तक घट सकता है। 2022-23 में महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन घट सकता है। अनियमित मानसून का गन्ने की खेती पर बुरा असर पड़ा है। एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल बढ़ा है

    6-LTTS (Red)

    L&T से स्मार्ट वर्ल्ड & कम्युनिकेशन का कारोबार LTTS खरीदेगी। स्मार्ट वर्ल्ड & कम्यूनिकेशन को 800 करोड़ रुपये में खरीदेगी

    7-PAYTM (Red)

    बड़े निवेशक हिस्सा बेच रहे हैं लिहाजा शेयर में कमजोरी की आशंका है

    8-DELHIVERY (Red)

    इसके सेंटीमेंट्स निगेटिव नजर आ रहा है, शेयर में कमजोरी की आशंका है

    9-LIBERTY (Green)

    बजट उम्मीद से बाजार में आज ये तेजी दिखा सकता है

    10-METRO SHOES (Green)

    बजट में सेक्टर के लिए अच्छी घोषणाएं हो सकती है लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।