Stocks in the news: खबरों वाले शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर

वी-गार्ड इंडस्ट्रीज ने 680.33 करोड़ रुपये में सनफ्लेम एंटरप्राइजेज में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कुल धनराशि में से 25 करोड़ रुपये कंपनी द्वारा बंद होने की तारीख से दो साल बाद बेचने वाले शेयरधारकों को चुकाया जाएगा

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में आनंद राठी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़त के साथ 43.22 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 30.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और ये 138 करोड़ रुपए पर रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इंफोसिस (Infosys): इस आईटी दिग्गज के दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 9.4 फीसदी की बढ़त के साथ 6586 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की रेवेन्यू तिमाही आधार पर 4.9 फीसदी की बढ़त के साथ 38318 करोड़ रुपए रही है। कंपनी के वित्तवर्ष 2023 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को भी पहले के 15-16 फीसदी से बढ़ा कर 16-16.5 फीसदी कर दिया है।

    एचसीएल टेक (HCL Technologies): ने भी दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। Q3FY23 में कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 17.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 4096 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 8.2 फीसदी की बढ़त रही है और ये 26700 करोड़ रुपए रही है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की डॉलर रेवेन्यू में भी तिमाही आधार पर 5.3 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 324.4 करोड़ डॉलर रही है।

    वी-गार्ड इंडस्ट्रीज (V-Guard Industries): कंपनी ने 680.33 करोड़ रुपये में सनफ्लेम एंटरप्राइजेज में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कुल धनराशि में से 25 करोड़ रुपये कंपनी द्वारा बंद होने की तारीख से दो साल बाद बेचने वाले शेयरधारकों को चुकाया जाएगा।


    श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance): प्राइवेट इक्विटी प्लेयर अपैक्स पार्टनर्स आर्म डायनेस्टी एक्विजिशन 13 जनवरी को एक ब्लॉक डील के जरिए श्रीराम फाइनेंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी - (1.73 करोड़ शेयर या 4.63 फीसदी हिस्सेदारी तक) बेच सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। ये सौदा ग्रीन शू ऑप्शन सहित 2250 करोड़ रुपए का है।

    L&T Technology Services: कंपनी ने L&T के स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन (SWC) बिजनेस का अधिग्रहण करने पर सहमति जताई है। स्मार्ट सिटीज में मांगों को पूरा करने के लिए 2016 में स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन की स्थापना की गई थी।

    रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam): कंपनी को 38.97 करोड़ रुपये की परियोजना मिली है। इसे उक्त परियोजना के लिए दक्षिण रेलवे से लेटर ऑफ ऑर्डर मिला है।

    आनंद राठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth): 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 35 फीसदी की बढ़त के साथ 43.22 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 30.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और ये 138 करोड़ रुपए पर रही है।

    जीटीपीएल हैथवे (GTPL Hathway):दिसंबर तिमाही में डिजिटल केबल टीवी सेवा प्रदाता कंपनी जीटीपीएल हैथवे के मुनाफे में सालाना आधार पर 31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 37.6 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, कंपनी की आय में भी इस अवधि में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 705 करोड़ रुपए रही है।

    Wipro Q3 Preview: रेवेन्यू में 14% उछाल की उम्मीद, सपाट रह सकता है मुनाफा

    फोकस में टेक महिंद्रा

    टेक महिंद्रा ने 5G कोर नेटवर्क मॉडर्नाइजेशन के लिए MICROSOFT के साथ करार किया है। कंपनी को इससे 5G कोर नेटवर्क ट्रांसफर्मेशन से कस्टमर ग्रोथ में मदद मिलेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।