Get App

HCL Tech का स्टॉक 2% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेजेज से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

HCL TECH पर सिटी ने राय देते हुए कहा है कि कंपनी के सर्विस बिजनेस का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा है। कंपनी के सॉफ्टवेयर बिजनेस ने तीसरी तिमाही के दौरान सरप्राइज किया है। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1035 रुपये तय किया है। मैनेजमेंट ने इसके रेवन्यू और मार्जिन गाइडेंस को कम किया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 10:19 AM
HCL Tech का स्टॉक 2% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेजेज से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड
HCL TECH का स्टॉक सुबह 9.42 बजे 2.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1045 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) का शुद्ध मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़कर 4,096 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के दौरान 19.61 प्रतिशत बढ़कर 26,700 करोड़ रुपये रहा। कॉन्सटैंट करेंसी के लिहास से कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 13.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। FY23 रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 14.5% से घटाकर 14% किया। जबकि CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 13.5-14.5% से घटाकर 13.5-14% किया। कंपनी ने FY23 EBIT मार्जिन गाइडेंस 19% से घटाकर 18.5% किया है। जबकि FY23 EBIT मार्जिन गाइडेंस रेंज 18-19% से घटाकर 18-18.5% किया है।

कल नतीजों के बाद आज एचसीएल टेक के स्टॉक में सुबह 9.42 बजे 2.49 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। ये स्टॉक 26.65 रुपये गिरकर 1045 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

BROKERAGES ON HCL TECH

CLSA ON HCL TECH

सब समाचार

+ और भी पढ़ें