Get App

HDFC और HPCL पर ब्रोकरेजेज से जानें नतीजों के बाद शेयर को खरीदें, बेचें या अभी होल्ड करना है

HPCL पर CLSA ने आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर इसका टारगेट भी घटा दिया है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 270 रुपये से घटाकर 235 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 9:44 AM
HDFC और HPCL पर ब्रोकरेजेज से जानें नतीजों के बाद शेयर को खरीदें, बेचें या अभी होल्ड करना है
HDFC पर NOMURA ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 2850 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार जारी है

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Housing Development Finance Corporation (HDFC) के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17.8 प्रतिशत बढ़कर 4,454 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 4,009.3 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,780.5 करोड़ रुपये रहा था। दूसरी तिमाही में HDFC की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत बढ़कर 4,639 करोड़ रुपये रही। जबकि इसके 4,582.6 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की NII 4,108.5 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के नतीजे आने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर निवेश के लिहाज अपनी रिपोर्ट जारी की है। जानते हैं HDFC और HPCL पर ब्रोकरेज का क्या है निवेश नजरिया-

NOMURA ON HDFC ; Buy Call ; Target At 2,850/Share

NOMURA की HDFC पर राय

NOMURA ने HDFC पर राय देते हुए इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 2850 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके तिमाही नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। इसकी एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार जारी है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बावजूद कंपनी Core Mortgages में अपना मार्केट शेयर लगातार बढ़ा रही है। मजबूत एसेट क्वालिटी से इसे आगे भी सपोर्ट मिलता रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें