आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर हीरो मोटोकॉर्प, M&M फाइनेंस, L&T, एक्सिस बैंक के स्टॉक्स

HERO MOTOCORP के दूसरी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे। हीरो मोटो का मुनाफा 10% घटकर 794 करोड़ रुपये रहा जबकि इसका रेवेन्यू का आंकड़ा अनुमान से बेहतर रहा

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
NOMURA ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके साथ ही नोमुरा ने इस स्टॉक पर 2,425 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं। इस तरह देखा जाये तो आज HERO MOTOCORP, L&T, M&M FINANCE, AXIS BANK के स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर हैं। कल आये HERO MOTOCORP के नतीजे दूसरी तिमाही में मिले-जुले रहे। हीरो मोटो का मुनाफा 10% घटकर 794 करोड़ रुपये रहा। इसका रेवेन्यू का आंकड़ा अनुमान से बेहतर रहा जबकि लेकिन मार्जिन पर दबाव कायम नजर आया।

    JEFFERIES ON HERO MOTOCORP ; buy call ; Target At 3,000/Share

    JEFFERIES की HERO MOTOCORP पर निवेश राय


    JEFFERIES ने HERO MOTOCORP पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q2 EBITDA सालाना आधार पर 3% गिरा। हालांकि इसके नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं।

    NOMURA ON L&T ; Buy Call ; Target At 2,425/Share

    NOMURA की L&T पर राय

    NOMURA ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग दी है। एलएंडटी पर नोमुरा ने 2,425 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मिडल ईस्ट का कैपेक्स मजबूत हो रहा है। कंपनी के कोर प्रोजेक्ट्स, मैन्युफैक्चरिंग प्रॉस्पेक्ट्स और डाइवेस्टमेंट विजिब्लिटी में मजबूती नजर आ रही है। कंपनी की 9.5 प्रतिशत की EBITDA Margin (Core) गाइडेंस चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है।

    वीकली एक्सपायरी को निफ्टी में दिखी गिरावट, आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में कौन से लेवल्स होंगे अहम

    NOMURA ON M&M FINANCE ; Neutral Rating ; Target At 210/Share

    NOMURA ने M&M FINANCE पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 210 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंनें Opex में बढ़ोत्तरी की संभावना के चलते इसका अनुमान 9%/4% घटाया है। इसकी मार्जिन में दबाव दिखाई दे सकता है।

    NOMURA ON AXIS BANK ; Buy Rating ; target at 1,020/Share

    NOMURA ने AXIS BANK खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसमे 1020 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। उनका कहना है कि मैनेजमेंट का नजरिया 3.8% NIM गाइडेंस पर बरकरार है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।