Get App

Multibagger: तीन साल में 150% बढ़ा यह केमिकल शेयर, एक्सपर्ट्स बोले- 'आगे भी कमाई का मौका'

Multibagger Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने NOCIL लिमिटेड के शेयरों का 'खरीद (BUY)' रेटिंग दी है और इसके लिए 280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 27.30 की तेजी आने का संकेत देता है। NOCIL लिमिटेड एक 3,669.54 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी है, जो स्पेशयलिटी केमिकल्स के बिजनेस में कारोबार करती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 31, 2023 पर 11:32 PM
Multibagger: तीन साल में 150% बढ़ा यह केमिकल शेयर, एक्सपर्ट्स बोले- 'आगे भी कमाई का मौका'
NOCIL ltd का रेवेन्यू मार्च तिमाही में तिमाही आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 392 करोड़ रुपये रहा

Multibagger Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने NOCIL लिमिटेड के शेयरों का 'खरीद (BUY)' रेटिंग दी है और इसके लिए 280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 27.30 की तेजी आने का संकेत देता है। NOCIL लिमिटेड एक 3,669.54 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी है, जो स्पेशयलिटी केमिकल्स के बिजनेस में कारोबार करती है। बुधवार 31 मई को कंपनी के शेयर एनएसई पर 2.47% बढ़कर 220.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। जिसने पिछले 3 साल में अपने निवेशकों को 150% से अधिक का रिटर्न दिया है।

NOCIL लिमिटेड के शेयर आज से 3 साल पहले NSE पर 86.65 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था, जो अब बढ़कर 220.00 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस तरह पिछले 3 साल में इस शेयर की कीमत करीब ढाई गुना बढ़ चुकी है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अबतक इसके शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "हमने NOCIL के शेयर पर मुख्य रूप से दो कारणों से 'खरीद (BUY) की सलाह दी है। पहला, कंपनी अपनी कैपिसिटी यूटिलाइजेशन को बढ़ा रही है। दूसरा, स्पेशलाइज्ड रबड़ केमिकल्स पर फोकस बढ़ने के साथ इसके मार्जिन में विस्तार।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें