Get App

HERO MOTOCORP का शेयर 8 रुपये टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

HERO MOTOCORP पर सीएलएसए ने बिकवाली की रेटिंग देकर इसका टारगेट 2708 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के पास प्रीमियम सेगमेंट में आक्रामक योजनाएं हैं लेकिन इसके साथ ही प्रतिस्पर्धा भी अधिक है। उच्च प्रतिस्पर्धी तीव्रता के कारण मार्केट शेयर बढ़ाने की चुनौती बनी रहेगी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 10:54 AM
HERO MOTOCORP का शेयर 8 रुपये टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड
Hero Motocorp पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है और उन्होंने इसका टारगेट 2344 रुपये तय किया है

हीरो मोटोकॉर्प (HERO MOTOCORP) कंपनी ने नई PASSION+ बाइक लॉन्च की है। नई Passion+ बाइक की एक्स शोरुम कीमत 76,301 रुपये से शुरू हो रही है। कंपनी क प्रीमियम ब्रांड लॉन्च करने पर फोकस है। कंपनी के इसके अलावा 4 नए प्रीमियम ब्रांड प्रोडक्ट पाइपलाइन में हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर तेजी से काम जारी है। FY24 में कंपनी 100 से ज्यादा शहरों में EV लॉन्च करेगी। मिड और मास सेगमेंट में 2 नए EV स्कूटर लॉन्च होंगे। इस दिग्गज ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउसेज ने अपना नजरिया जाहिर किया है।

BROKERAGES ON HERO MOTOCORP

CLSA ON HERO MOTOCORP

सीएलएसए ने हीरो मोटो पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। उन्होंने इस पर बिकवाली की रेटिंग देकर इसका टारगेट 2708 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एंट्री सेगमेंट में रणनीति और रिकवरी का सफल कार्यान्वयन महत्वपूर्ण होता है। कंपनी के पास प्रीमियम सेगमेंट में आक्रामक योजनाएं हैं लेकिन इसके साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक तीव्रता भी अधिक है। उच्च प्रतिस्पर्धी तीव्रता के कारण मार्केट शेयर बढ़ाना एक चुनौती बना रहेगा। इंडस्ट्री की तुलना में कंपनी के वॉल्यूम में धीमी वृद्धि की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें