HINDALCO SHARE PRICE: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Hindalco Industries Limited) को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 600 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इसके 588 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,448 करोड़ रुपये रहा था। हिंडाल्को की आय पहली तिमाही के दौरान 19,904 करोड़ रुपये रही जिसके 16,948 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 19,518 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के रिजल्ट के बाद स्टॉक पर अपनी रणनीति बताते हुए जेफरीज और सीएलएसए ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है। जबकि मैक्वायरी ने इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।
